मोहन भागवत पहुंचे अमेरिका, 29 अगस्त को देंगे संबोधन

नई दिल्ली, 26 अगस्त: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत अमेरिका पहुंच गए हैं। न्यूयॉर्क में 29 अगस्त को आयोजित होने वाले 'यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन' कार्यक्रम में मोहन भागवत मुख्य संबोधन देंगे।
'वसुधैव कुटुंबकम्' यानी पूरा विश्व एक परिवार है, इसी विचार को केंद्र में रखकर आयोजित इस सम्मेलन में एकता, आपसी सम्मान और मानवता के साझा मूल्यों का संदेश दिया जाएगा।अमेरिकन हिंदूज फॉर एंगेजमेंट एंड डायलॉग फोरम की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में अमेरिका के अलग-अलग हिस्सों से सामुदायिक प्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के सदस्य, युवा, उद्यमी और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग हिस्सा लेंगे।
माना जा रहा है कि मोहन भागवत का संबोधन भारतीय दर्शन, वैश्विक सद्भाव और समाज में सहयोग की भावना पर केंद्रित होगा। न्यूयॉर्क में होने वाले इस विशेष आयोजन पर भारत और अमेरिका दोनों की नजरें टिकी रहेंगी।