मोहन यादव ने किसानों से आय बढ़ाने के लिए खेती में विविधता की अपील

अगस्त 21, नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किसानों से आय बढ़ाने के लिए खेती में विविधता लाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसान फसल उत्पादन के साथ दुग्ध उत्पादन और मछली पालन को भी अपनाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नई तकनीक और नवाचार खेती में समृद्धि के नए रास्ते खोल रहे हैं।
उन्होंने उद्यानिकी और पशुपालन से भी जुड़ने पर जोर दिया। मोहन यादव ने कहा कि कृषि उद्योग ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसान हित में लगातार काम कर रही है। प्रदेश में किसान कल्याण वर्ष मनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि खेती को लाभप्रद बनाने के लिए बिजली, पानी और सड़क सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। कृषि भूमि के भूअर्जन पर किसानों को चार गुना मुआवजा देने का भी प्रावधान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए कई गतिविधियां चलाई जा रही हैं।
कुछ महीनों बाद किसानों को दिन में पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने की भी तैयारी है। फोटो- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (फाइल फोटो)