खेल

मोहसिन नकवी पर फूटा फैंस का गुस्सा, एक बार फिर हुई जमकर फजीहत, ट्रॉफी 'चोर के लगाए गए नारे

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 15 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मोहसिन नकवी पर फूटा फैंस का गुस्सा, एक बार फिर हुई जमकर फजीहत, ट्रॉफी 'चोर के लगाए गए नारे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चेयरमैन मोहसिन नकवी की एक बार फिर जमकर फजीहत हो रही है। दरअसल, बीती रात महिला एशिया कप 2026 का फाइनल मैच खेला गया है। उसके बाद मोहसिन नकवी ट्रॉफी देने पहुंचे तो टीम इंडिया ने नहीं ली। बता दें, इसके पहले भी मेंस टीम ने नकवी के हाथों से ट्रॉफी नही ली थी।

महिला एशिया कप के बाद मोहसिन नकवी फैंस के निशाने पर आ गए हैं। लेकिन एक कुछ लोग ऐसे भी हैं जो उनकी तारीफ कर रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स मोहसिन नकवी की ट्रॉफी चोरी करने के लिए तारीफ कर रहा है। गुड जॉब सर, वो ट्रॉफी के लायक नहीं थे वीडियो में शख्स ने कहा, मोहसिन नकवी जिंदाबाद गुड जॉब सर, हम आपसे खुश हैं।

वो इस ट्रॉफी के लायक नहीं हैं। मोहसिन नकवी जिंदाबाद। हम आपको प्यार करते हैं। आप महान आदमी हैं। आप अच्छा कर रहे हैं। इसको जारी रखिए। वीडियो पर भड़के फैंस वीडियो के कमेंट में लोग भड़कते हुए नजर आए। एक यूजर ने लिखा, भाई इनकी ये छोटी-छोटी खुशियां हैं उसी डेलुलू में जीने दो इन्हें क्या पता कब वो भी छिन जाए।

एक दूसरे यूजर ने लिखा, पाकिस्तानी फैंस को पता है कि यही इकलौता तरीका है ट्रॉफी लेने का। एक और यूजर ने लिखा, ट्रॉफी चोर। पाकिस्तान जीत नहीं सकता, तो ये भारत से चुरा लेते हैं। यह उनके लिए आम बात है। महिला एशिया कप का फाइनल मैच भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 183 रन बनाए थे।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी विपक्षी टीम 20 ओवर में 111 रन पर सिमट गई। भारतीय टीम ने विमेंस एशिया कप का खिताब आठवीं बार अपने नाम कर लिया है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।