मोहसिन रजा बने राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मोहसिन रजा को राज्य अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष बनाया है। इस संबंध में रविवार को ही राज्य सरकार की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। मोहसिन रजा उत्तर प्रदेश में बीजेपी के प्रमुख चेहरों में शामिल हैं और तमाम मुद्दों पर मीडिया के सामने पार्टी का पक्ष मजबूती से रखते रहे हैं।
रजा को कैबिनेट मंत्री रैंक का दर्जा दिया गया है। मोहसिन रजा योगी आदित्यनाथ सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री रह चुके हैं। उन्हें अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ और हज से जुड़े विभागों की जिम्मेदारी दी गई थी। रजा उत्तर प्रदेश में विधान परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं। रजा 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हुए थे और बाद में पार्टी ने उन्हें उत्तर प्रदेश में प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी थी।