मनोरंजन

मोना सिंह ने करियर को लेकर खोले पत्ते, बोलीं- 90% ऑफर्स को रिजेक्ट किया

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मोना सिंह ने करियर को लेकर खोले पत्ते, बोलीं- 90% ऑफर्स को रिजेक्ट किया

टीवी पर 'जस्सी जैसी कोई नहीं' की सीधी-सादी और आम लड़की से लेकर '3 इडियट्स', 'लाल सिंह चड्ढा', 'मेड इन हेवन' और 'कोहरा सीजन 2' जैसे अलग-अलग प्रोजेक्ट्स तक अभिनेत्री मोना सिंह ने लगातार खुद को नए अंदाज में पेश किया है.

उन्होंने समय के साथ अपने काम को लेकर ऐसे फैसले भी लिए, जिनकी वजह से उनकी करियर की दिशा बदली.

अब अभिनेत्री ने अपने इस सफर पर खुलकर बात की है और बताया है कि उनके करियर को बनाने में इंडस्ट्री और उनके खुद के फैसलों की क्या भूमिका रही.

मोना सिंह ने कहा, 'किसी भी कलाकार का करियर सिर्फ इंडस्ट्री तय नहीं करती.

इंडस्ट्री कलाकार को काम करने के लिए स्क्रिप्ट, प्लेटफॉर्म और मौके देती है, लेकिन उन मौकों में से क्या चुनना है और क्या छोड़ना है, यह फैसला कलाकार का अपना होता है.

मेरे हिसाब से 40 प्रतिशत हिस्सा इंडस्ट्री का है, जबकि बाकी 60 प्रतिशत मैं खुद तय करती हूं कि कौन से प्रोजेक्ट्स करने हैं और कौन से किरदार चुनने है.

मेरे लिए सही प्रोजेक्ट चुनना उतना ही जरूरी रहा है, जितना किसी प्रोजेक्ट को हां कहना.'

ये भी पढ़ें:- दिव्यांका-विवेक की बदली दुनिया, जुड़वां बेटों संग पैरेंटहुड एंजॉय कर रहा कपल

मोना ने 90% ऑफर्स को कहा ना

मोना सिंह ने अपने शुरुआती करियर को याद करते हुए मोना ने 'जस्सी' के दौर की बात की.

उन्होंने कहा, 'उस समय मेरे आसपास कई ऐसे फैसले लिए जा रहे थे, जिनमें मेरी अपनी पसंद की भूमिका कम थी.

'जस्सी जैसी कोई नहीं' की सफलता के बाद दर्शकों के बीच मेरी एक खास छवि बन गई थी.

लोग मुझे एक ऐसी लड़की के रूप में देखने लगे थे, जो बिल्कुल अपने घर या आसपास की आम लड़की जैसी लगती है. इसके बाद मुझे ज्यादातर ऐसे ही किरदार और शो ऑफर किए जा रहे थे.

उस समय मेरे पास अपनी पहचान को एक अलग दिशा में ले जाने के लिए ज्यादा विकल्प नहीं थे.'

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

मोना सिंह ने अपने करियर में 90% ऑफर्स को रिजेक्ट करके अपनी पहचान बनाई है। यह विषय उनके पेशेवर विकल्पों और स्वायत्तता पर प्रकाश डालता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाती है कि एक अभिनेत्री अपनी पसंद से अपने कैरियर को कैसे आकार देती है, जिससे उद्योग में नई सोच पैदा होती है। इस निर्णय से आम जनता को प्रेरणा मिल सकती है कि वे भी अपनी क्षमताओं और लक्ष्यों के अनुसार सही विकल्प चुनें, न कि केवल अवसरों को स्वीकार कर लें। इससे रचनात्मक उद्योग में गुणवत्ता और व्यक्तिगत संतुष्टि की नई परिभाषा सामने

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।