मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:सभी अग्निवीर परमानेंट सैनिक बन सकेंगे; होर्मुज से भारतीय जहाजों को निकलने की इजाजत; अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रम्प की हार
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
नमस्कार, अब सभी अग्निवीरों को परमानेंट सैनिक बनने का मौका मिलेगा। 8 महीने से बंद होर्मुज का रास्ता अब भारत के लिए खुल गया है। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे जानिए कि अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रम्प की पार्टी को बड़ा झटका लगा है। ⏰आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर नजर रहेगी… 1.
प्रधानमंत्री मोदी एशियन पैरा गेम्स 2026 में भाग लेने वाले भारतीय दल से बातचीत करेंगे। 📰 कल की बड़ी खबरें… 1.
अब सभी अग्निवीर परमानेंट सैनिक बन सकेंगे, सर्विस भी 4 से बढ़ाकर 6 साल; अभी 25% को पक्की नौकरी, बाकी बाहर होते थे अग्निवीर अब 4 नहीं, 6 साल तक नौकरी कर सकेंगे। इसके बाद वे सेना में बने रहना चाहते हैं, तो उन्हें चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा। पास हुए, तो परमानेंट कमीशन भी मिलेगा। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने बुधवार को यह ऐलान किया।
इससे तीनों सेना में तैनात करीब 3.18 लाख अग्निवीरों को फायदा होगा। दो साल की अतिरिक्त नौकरी में अग्निवीरों को बढ़ी हुई सैलरी-भत्ते मिलेंगे। इससे पहले हर बैच के 25% को मेरिट के आधार पर नियमित सैनिक बनाने और बाकी 75% को चार साल की सर्विस के बाद फोर्स छोड़ने का प्रावधान था। एयरफोर्स ने पहले बैच के 712 अग्निवीरों को परमानेंट किया एयरफोर्स ने पिछले महीने अपने पहले अग्निवीर बैच के 2,850 रिक्रूट्स में से 712 को नियमित सेवा में बनाए रखने का फैसला किया था।
पूरी खबर पढ़ें… 2.
होर्मुज से भारतीय जहाजों को गुजरने देगा ईरान, 8 महीने से बंद था रास्ता; इसी रूट से 40% कच्चा तेल मंगाता है भारत ईरान ने भारत समेत चीन, इराक और कतर के जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की छूट दी है। 28 फरवरी, यानी करीब 8 महीने से इस रास्ते पर जहाजों की आवाजाही पर पाबंदियां लगी हुई थी। भारत के लिए क्यों अहम है होर्मुज स्ट्रेट
पूरी खबर पढ़ें… 3.
ट्रम्प दोनों सदनों में मिडटर्म इलेक्शन हारे, डेमोक्रेट्स को बहुमत; अमेरिका के पहले मुस्लिम सीनेटर बनेंगे अब्दुल अल-सैयद अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में बड़ा उलटफेर हुआ है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की पार्टी रिपब्लिकन को हार मिली है। जानिए स्थिति… हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स हाउस में कुल 435 सीटें हैं और सभी सीटों पर चुनाव हुए। विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने 228 सीटें जबकि ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी ने 139 सीटें जीती हैं। सीनेट सीनेट की 100 सीटो
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar