देश

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:वोटिंग से पहले अमेरिका का ईरान पर हमला; सुप्रीम कोर्ट बोला- एक जगह अनिश्चितकाल तक धरना नहीं; राहुल PM से बोले- बहस कीजिए

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 4 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:वोटिंग से पहले अमेरिका का ईरान पर हमला; सुप्रीम कोर्ट बोला- एक जगह अनिश्चितकाल तक धरना नहीं; राहुल PM से बोले- बहस कीजिए

नमस्कार, अमेरिका में मिडटर्म चुनाव के लिए वोटिंग हुई, लेकिन इसके कुछ घंटे पहले ही उसने ईरान पर हमला किया। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि प्रदर्शन सिर्फ एक का नहीं, बल्कि सभी का अधिकार है। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे जानिए कि राहुल गांधी ने पीएम मोदी को एकबार फिर बहस की चुनौती दी। ⏰आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर नजर रहेगी… 1.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे ऑकलैंड में खेला जाएगा। 2. अमेरिका में मिडटर्म चुनाव के नतीजे आएंगे। 📰 कल की बड़ी खबरें… 1.

मिड टर्म की वोटिंग से पहले अमेरिका का ईरान पर हमला, केश्म द्वीप पर 5 धमाके; ईरान का दावा- 2 अमेरिकी जासूसी मार गिराए अमेरिका में मिडटर्म चुनाव के लिए वोटिंग हुई। इसके कुछ घंटे पहले अमेरिका ने ईरान पर हमला किया। ईरान के अहम इलाके केश्म द्वीप को निशाना बनाया। यहां पांच जोरदार धमाके हुए।

बंदर लेंगेह शहर में विस्फोट हुए। ईरानी मीडिया ने धमाकों के पीछे अमेरिका या इजराइल का हाथ होने की पुष्टि नहीं की है। हालांकि उसने दावा किया कि हमने अमेरिका के दो MQM-170 जासूसी ड्रोन मार गिराए हैं। मिड टर्म चुनाव क्या हैं… अमेरिका में राष्ट्रपति के चुनाव के ठीक दो साल बाद मिडटर्म चुनाव कराए जाते हैं।

इसमें संसद की सीटों और कुछ राज्यों में गवर्नर के पदों के लिए मतदान होता है। इन चुनावों में अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की सभी 435 सीटों और उच्च सदन सीनेट की 35 सीटों पर वोट डाले जाते हैं। फिलहाल ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी के पास संसद के दोनों सदनों में बहुमत है।

अगर पार्टी इनमें से किसी एक सदन में भी बहुमत खो देती है, तो ट्रम्प के लिए अपने एजेंडे से जुड़े कानून पास कराना मुश्किल हो जाएगा। पूरी खबर पढ़ें… 2.

सुप्रीम कोर्ट बोला- एक जगह अनिश्चितकाल तक धरना नहीं दे सकते, रोजगार-कारोबार का ध्यान रखना भी जरूरी सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में अक्टूबर में हुए CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शनों से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई की। जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी.

मोहना की बेंच ने कहा… CJP को एक दिन की अनुमति मिली, 17 दिन तक बैठे रहे सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने दिल्ली पुलिस की ओर से कहा- कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए सिर्फ एक दिन की अनुमति दी गई थी, लेकिन प्रदर्शनकारी 17 दिन तक वहां बैठे

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।