भोपाल

मोती मस्जिद के सामने से अब टूव्हीलर निकल सकेंगे: पुलिस ने हटाए बैरिकेड्स

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 14 अगस्त 2026 👁️ 9 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मोती मस्जिद के सामने से अब टूव्हीलर निकल सकेंगे:  पुलिस ने हटाए बैरिकेड्स

भोपाल के मोती मस्जिद के सामने महीनों से लगे बैरिकेड्स बुधवार को पुलिस ने हटा दिए। यह फैसला व्यापारियों के प्रदर्शन और सांसद आलोक शर्मा की पुलिस कमिश्नर संजय कुमार के साथ मीटिंग के बाद आया है। फिलहाल, टूव्हीलर ही गुजर सकेंगे, कार या अन्य वाहनों के लिए बैरिकेड्स नहीं हटाए गए हैं।

बैरिकेड्स हटाने को लेकर 7 अगस्त को बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया गया था। प्रदर्शन के साथ ही दोपहर तक बाजार भी बंद रखे थे। अगले दिन सांसद आलोक शर्मा ने पुलिस कमिश्नर संजय कुमार के साथ मीटिंग की थी। इसके बाद बुधवार को पुलिस ने कुछ बैरिकेड्स हटा दिए। व्यापारियों ने बैरिकेड्स को पूरी तरह से हटाने की मांग की है, उनका कहना है कि अभी जो बैरिकेड्स हटाए हैं, उनसे कोई फायदा नहीं मिलेगा।

व्यापारी संघ अध्यक्ष अभिषेक जैन ने बताया कि पुलिस से सभी बैरिकेड्स हटाने की मांग की थी, लेकिन सिर्फ मोटरसाइकिल या पैदल चलने वालों के ही बैरिकेड्स हटे हैं। ऐसे में बाजार में न तो कोई दमकल पहुंची पाएगी और न ही कारें आ सकेंगी। उन्हें तो वही परेशानी होगी। इसलिए पुलिस पूरी तरह से बैरिकेड्स हटा दें। ताकि, सबको फायदा मिले।

भोपाल व्यवासायी महासंघ, श्री सराफा एसोसिएशन, फेडरशन ऑफ राजधानी वस्त्र व्यवसायी संघ, ओल्ड भोपाल होलसेल रेडीमेड संघ, आजाद मार्केट व्यावसायी संघ, नदीम रोड व्यापारी संघ, इब्राहिमपुरा व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने भी चौराहे पर पूरी तरह से बैरिकेड्स हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि बैरिकेड्स की वजह से व्यापारियों को काफी परेशानी होती है।

बता दें कि मोती मस्जिद के सामने इकबाल मैदान चौराहे पर बैरिकेडिंग है। इससे भोज सेतु की तरफ से आने वाले वाहनों को सदर मंजिल, चिरायु हॉस्पिटल होते हुए लखेरापुरा, चौक बाजार, सराफा, जुमेराती, बुधवारा, इब्राहिमगंज समेत अन्य बाजारों की ओर जाना पड़ता है। इससे उनकी परेशानी बढ़ जाती है, जबकि पहले वे सीधे बाजारों में चले जाते थे।

मोती मस्जिद के सामने लगे बैरिकेड्स की वजह से 1 अगस्त को दमकल समय पर चौक बाजार नहीं पहुंच पाई थी। जिससे यहां स्थित 100 साल पुरानी कपड़ा दुकान में लगी आग को बुझाने में समय लग गया था। इसी दिन से व्यापारियों की पुलिस के प्रति नाराजगी देखने को मिल रही थी।

बैरिकेडिंग की वजह से दमकल को दुकान तक आने में काफी देर लग गई थी। इससे व्यापारियों को काफी नुकसान हुआ था। व्यापारियों का कहना है कि बैरिकेड्स की वजह से उनके व्यवसाय पर काफी असर पड़ा है। उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही सभी बैरिकेड्स हटा दिए जाएंगे।

विशेषज्ञों का कहना है कि बैरिकेड्स की वजह से व्यापारियों को काफी परेशानी होती है। इससे उनके व्यवसाय पर असर पड़ता है। उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही सभी बैरिकेड्स हटा दिए जाएंगे। इससे व्यापारियों को राहत मिलेगी।

व्यापक संदर्भ में देखा जाए तो बैरिकेड्स की वजह से व्यापारियों को काफी परेशानी होती है। इससे उनके व्यवसाय पर असर पड़ता है। उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही सभी बैरिकेड्स हटा दिए जाएंगे। इससे व्यापारियों को राहत मिलेगी।

निष्कर्ष में, बैरिकेड्स की वजह से व्यापारियों को काफी परेशानी होती है। इससे उनके व्यवसाय पर असर पड़ता है। उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही सभी बैरिकेड्स हटा दिए जाएंगे। इससे व्यापारियों को राहत मिलेगी। स्रोत: Dainik Bhaskar

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।