अपराध

मोतिहारी में पत्नी का मर्डर करते पति का VIDEO:गन्ने के खेत में मिला शव; नारियल चढ़ाने के बहाने बेटी को ले गया था; आरोपी फरार

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 20 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मोतिहारी में पत्नी का मर्डर करते पति का VIDEO:गन्ने के खेत में मिला शव; नारियल चढ़ाने के बहाने बेटी को ले गया था; आरोपी फरार

मोतिहारी के पिपरा थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय विवाहिता की गला रेतकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका के मायके वालों ने उसके पति रोहित पासवान पर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद से आरोपी पति फरार बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। वहीं, बेटी की हत्या की खबर मिलने के बाद मायके में कोहराम मचा हुआ है। परिजन आरोपी की गिरफ्तारी और न्याय की मांग कर रहे हैं। मृतका की पहचान भेरखिया गांव निवासी रोहित पासवान की 23 वर्षीय पत्नी पिंकी कुमारी के रूप में हुई है। पिंकी के पिता देवलाल पासवान ने बताया कि करीब चार साल पहले उनकी बेटी की शादी रोहित के साथ हुई थी।

शादी के शुरुआती दिनों में सबकुछ ठीक था। करीब सात महीने पहले पिंकी मायके आई थी। इसके बाद वह कई बार अपने ससुराल आती-जाती रही। नारियल चढ़ाने के बहाने साथ ले गया था पति परिजनों के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 12 से 2 बजे के बीच रोहित, पिंकी को चकिया में नारियल चढ़ाने के लिए बुलाकर अपने साथ ले गया था।

घर से निकलने के कुछ देर बाद पिंकी का मोबाइल बंद हो गया। परिजन उसके लौटने का इंतजार करते रहे, लेकिन काफी देर तक कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने रोहित के पिता को फोन कर पिंकी के बारे में पूछा। वहां से भी जानकारी मिली कि रोहित घर नहीं पहुंचा है। इस बीच परिजन पिंकी की तलाश में जुटे रहे।

गन्ने के खेत में मिला शव, सोशल मीडिया से हुई पहचान परिजनों ने आरोप लगाया कि रोहित, पिंकी को चकिया में नारियल चढ़ाने के बाद पिपरा थाना क्षेत्र के भेरखिया गांव स्थित गन्ने के खेत में ले गया। वहां उसकी गला रेतकर हत्या कर दी और फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शव की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मायके वालों को पिंकी की हत्या की जानकारी मिली। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई करेगी पुलिस पिपरा थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से आवेदन मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।