विदेश

मोतीपुर चीनी मिल की 266 एकड़ जमीन वापस लेने की प्रक्रिया तेज

लेखक: DD Patna अंतिम अपडेट: 23 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मोतीपुर चीनी मिल की 266 एकड़ जमीन वापस लेने की प्रक्रिया तेज

Marking : Lead All मोतीपुर चीनी मिल की 266 एकड़ जमीन वापस लेने की प्रक्रिया तेज सरकार मेसर्स इंडियन पोटाश लिमिटेड से चीनी मिल की 266 एकड़ जमीन वापस ले रही है। इसके लिए सरकार ने मूलधन के रूप में 28.10 करोड़ रुपये की निकासी को मंजूरी दी है।

23 अगस्त , पटना (पटना, बिहार) : बिहार सरकार ने मोतीपुर चीनी मिल की जमीन वापस लेने की प्रक्रिया तेज कर दी है। सरकार मेसर्स इंडियन पोटाश लिमिटेड से चीनी मिल की 266 एकड़ जमीन वापस ले रही है। इसके लिए सरकार ने मूलधन के रूप में 28.10 करोड़ रुपये की निकासी को मंजूरी दी है।

मोतीपुर चीनी मिल की भूमि वर्ष 2010 में 56.20 करोड़ रुपये में लीज पर दी गई थी। इंडियन पोटाश लिमिटेड ने निविदा राशि की 50 प्रतिशत रकम जमा की थी। हालांकि, चीनी मिल स्थापित करने की दिशा में कंपनी की ओर से कोई सार्थक कार्रवाई नहीं किए जाने की बात भी संबंधित पत्र में कही गई है।

बता दें कि इस मामले में 63.39 करोड़ रुपये के भुगतान की स्वीकृति मंत्रिपरिषद पहले ही दे चुकी है। सरकार के इस कदम को बंद चीनी मिलों के पुनः संचालन और नई चीनी मिलों की स्थापना की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। इस स्टोरी फोल्डर में : फोटो

Caption : सरकार मेसर्स इंडियन पोटाश लिमिटेड से चीनी मिल की 266 एकड़ जमीन वापस ले रही है। इसके लिए सरकार ने मूलधन के रूप में 28.10 करोड़ रुपये की निकासी को मंजूरी दी है।

D
DD Patna

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।