भोपाल

MP के 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट: सागर संभाग में 200 MM बारिश के आसार, भोपाल, ग्वालियर-चंबल, जबलपुर में हल्की से मध्यम बरसात होगी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
MP के 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट: सागर संभाग में 200 MM बारिश के आसार, भोपाल, ग्वालियर-चंबल, जबलपुर में हल्की से मध्यम बरसात होगी

MP Weather 21 August 2026: मध्यप्रदेश में आंधी और बारिश का दौर जारी है। अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए हैं। मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में प्रदेश के रीवा जिले में 187.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।

प्रदेश में इस सीजन अब तक वास्तविक 23.58 इंच बारिश हो चुकी है। 1 जून से 19 अगस्त तक के आंकड़ों पर नजर घुमाएंगे तो प्रदेश में औसत से 11% कम बारिश रिकॉर्ड हुई है। पूर्वी एमपी में औसत से 11% और पश्चिमी एमपी औसत से 12% कम बारिश दर्ज की गई है।

एमपी में इन जिलों में अधिकतम तापमान जिला (शहर) तापमान शिवपुरी 33.0 ग्वालियर 31.0 खजुराहो, सीधी 30.4 खंडवा, गुना 30.1 उज्जैन, खरगोन 30.0 एमपी के 22 जिलों में तापमान उछला पिछले 24 घंटे में प्रदेश के आठ जिलों में दिन के तापमान में 0.2 से 2.3 डिग्री सेल्सियस तक का उछाल आया है।

जबकि 14 जिलों में रात का न्यूनतम तापमान 0.4 से 2.4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई है। यह स्थिति उन जिलों में है, जहां फिलहाल बारिश थमी हुई है।

सीनियर मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि प्रदेश के ग्वालियर-चंबल, भोपाल, सागर, रीवा, जबलपुर संभागों में निम्न से मध्यम दर्जे के बादल और हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। जबकि बाकी हिस्सों में मौसम सामान्य रहेगा।

एमपी में इन जिलों में न्यूनतम तापमान जिला (शहर) तापमान खरगोन 19.0 पचमढ़ी 19.2 खंडवा 19.4 धार 20.8 बैतूल 21.5 एमपी में प्रमुख शहरों का तापमान जिला (शहर) अधिकतम तापमान भोपाल 28.4 इंदौर 27.6 उज्जैन 30.0 ग्वालियर 31.0 नर्मदापुरम 29.6 जबलपुर 26.7 रीवा 28.2 सागर 25.6 जानें एमपी में चार दिन कैसा रहेगा मौसम 21 अगस्त 2026 की सुबह 8:30 बजे से 22 अगस्त 2026 की सुबह 8:30 बजे तक - छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, सीधी, सिवनी, पन्ना, दमोह और सागर जिले में भारी बारिश और गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। - भोपाल, सीहोर, राजगढ़, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, मंडला, बालाघाट, मैहर और पांढुर्णा जिले में गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 22 अगस्त 2026 की सुबह 8:30 बजे से 23 अगस्त 2026 की सुबह 8:30 बजे तक - रायसेन, नर्मदापुरम, दतिया, भिंड, सिंगरौली, सीधी, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और पांढुर्णा जिले में भारी बारिश और गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। - भोपाल, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुरकलां, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला और मैहर जिले में गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 23 अगस्त 2026 की सुबह 8:30 बजे से 24 अगस्त 2026 की सुबह 8:30 बजे तक - ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिले में भारी बारिश और गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। - भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुरकलां, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, पन्ना, दमोह, सागर, मैहर और पांढुर्णा जिले में गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 24 अगस्त 2026 की सुबह 8:30 बजे से 25 अगस्त 2026 की सुबह 8:30 बजे तक - नर्मदापुरम, सिंगरौली, शहडोल, छिंदवाड़ा और बालाघाट जिले में भारी बारिश और गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। - भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा जिले में गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।