MP में बनेगा 1300 KM लंबा नर्मदा एक्सप्रेसवे, 31 हजार करोड़ की लागत से बदलेगी इन 11 जिलों की तस्वीर

Narmada Expressway: मध्य प्रदेश में गंगा और यमुना एक्सप्रेस वे की तर्ज पर नर्मदा नदी के किनारे नर्मदा एक्सप्रेस वे यानी प्रगति पथ बनाने की योजना है. करीब 31 हजार करोड़ रुपये की लागत वाला यह ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे मध्य प्रदेश के 11 जिलों को जोड़ेगा और गुजरात व छत्तीसगढ़ से कनेक्टिविटी बेहतर करेगा.
अनूपपुर से शुरू होकर गुजरात सीमा के अलीराजपुर तक जाने वाला यह एक्सप्रेस वे एमपी में करीब 906 किलोमीटर क्षेत्र से गुजरेगा, जबकि इसकी कुल लंबाई 1300 किलोमीटर से अधिक बताई जा रही है. यह अनूपपुर, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, डिंडोरी, खंडवा, हरदा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर और होशंगाबाद जैसे जिलों को जोड़ेगा.
नर्मदा किनारे बसे शहरों और कस्बों की कनेक्टिविटी बढ़ने से पर्यटन, रियल एस्टेट और उद्योगों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. एक्सप्रेस वे के किनारे सुविधा केंद्र, होटल, रेस्टोरेंट, पेट्रोल पंप, पुलिस स्टेशन और अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी. इससे रोजगार के अवसर बढ़ने और क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति मिलने की संभावना है.
📡 स्रोत: News18 Hindi MP