MP Gopalak Sammelan: सीएम यादव का बड़ा ऐलान, गौशालाओं को अब ₹40 प्रति गौवंश मिलेगा, 25 गाय रखने पर ₹10 लाख तक सरकारी मदद
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
MP Gopalak Sammelan: मुख्यमंत्री डॉ.
मोहन यादव ( CM Mohan Yadav ) ने भोपाल के गौपालक सम्मेलन ( Gopalak Sammelan ) में पशुपालकों (Cattle Farmers) और गौशालाओं (Gaushala) के लिए कई बड़े ऐलान किए। सीएम ने कहा कि गौशालाओं में गोवंश के लिए मिलने वाला अनुदान ₹20 से बढ़ाकर ₹40 प्रति गौवंश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जो किसान 25 गौमाता रखेंगे या दूध के लिए दुधारू पशु लाएंगे, उन्हें ₹40 लाख की योजना में ₹10 लाख तक का सरकारी अनुदान दिया जाएगा।
मुर्रा नस्ल की भैंस 75 प्रतिशत तक का अनुदान मुख्यमंत्री ने मुर्रा नस्ल की भैंस (Murrah Buffalo) के लिए भी अनुदान की बात कही। उनके अनुसार सामान्य वर्ग को 50 प्रतिशत और SC-ST वर्ग को 75 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने सरकार की ओर से शुरू की गई एयर एंबुलेंस (Air Ambulance) सुविधा का भी जिक्र किया।
नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी का उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ( Amit Shah ) ने आज भोपाल ( Bhopal News ) के भेल दशहरा मैदान में नए आपराधिक कानूनों ( New Criminal Laws ) पर लगी राज्य स्तरीय प्रदर्शनी (State Level Exhibition) का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में नए कानूनों से जुड़े बदलावों और उनकी जानकारी को आसान तरीके से दिखाया गया है।
255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया डिजिटल भूमिपूजन उज्जैन एवं आसपास के क्षेत्रों में दुग्ध प्रसंस्करण क्षमता ( Milk Processing Capacity ) बढ़ाने और डेयरी क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में मध्यप्रदेश राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ (MP State Cooperative Dairy Federation) ने 255 करोड़ रुपए की लागत से आधुनिक डेयरी प्लांट स्थापित करने की परियोजना का डिजिटल भूमिपूजन किया।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 3 अक्टूबर को भोपाल से इस प्लांट का डिजिटल भूमि-पूजन किया। यह भी पढ़ें: India vs Pakistan Final Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान फाइनल, पहली पारी खत्म, पहले ओवर में पाकिस्तान के 9 रन, बुमराह की दूसरी नो-बॉल दो साल में पूरा होगा प्रोजेक्ट उज्जैन में स्थापित होने वाला ( Amit Shah Bhopal Visit ) यह अत्याधुनिक डेयरी प्लांट क्षेत्र में दुग्ध प्रसंस्करण, मूल्यवर्धन और विभिन्न डेयरी उत्पादों के उत्पादन को नई गति देगा।
परियोजना की कुल लागत में से 170 करोड़ रुपये राज्य शासन द्वारा अनुदान के रूप में प्रदान किए जाएंगे, जबकि शेष 85 करोड़ रुपये दुग्ध संघ द्वारा ऋण के माध्यम से जुटाए जाएंगे। परियोजना को अगले दो वर्ष में पूर्ण करने का लक्ष्य है। यह भी पढ़ें: Tirupati Boiler Explosion: आंध्र प्रदेश के श्री सिटी फार्मा प्लांट में बड़ा हादसा, बॉयलर ब्लास्ट होने से 5 मजदूरों की मौत, 10 गंभीर 3 लाख लीटर प्रतिदिन दूध से शुरुआत प्रस्तावित प्लांट की शुरुआत 3 लाख लीटर प्रतिदिन दूध प्रसंस्करण क्षमता के साथ होगी।
भविष्य में इसकी क्षमता ( Amit Shah Bhopal Visit ) को बढ़ाकर 5 लाख लीटर प्रतिदिन तक किया जा सकेगा। इससे उज्जैन ( Ujjain News ) और आसपास के क्षेत्रों में बढ़ती दुग्ध उपलब्धता के साथ प्रसंस्करण क्षमता का विस्तार भी संभव होगा। यह भी पढ़ें: ATM Card Stuck: एटीएम मशीन में फंस गया कार्ड?
घबराकर न करें ये काम, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान यह भी पढ़ें: MP Gopalak Sammelan: भेल दशहरा मैदान पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सीएम मोहन यादव, नए आपराधिक कानूनों पर आधारित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन
📡 स्रोत: NewsData.io