MP Heavy Rain Alert: एमपी के 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, भोपाल संभाग के शहरों में छाए बादल, सिवनी-बालाघाट में आठ इंच तक पानी गिरने का अनुमान

MP Heavy Rain Alert 22 August 2026: मध्यप्रदेश में मौसम का मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है। अधिकांश क्षेत्रों में बादल छा रहे हैं, लेकिन बरस नहीं रहे है। मौसम विभाग के ताजा फोरकास्ट के अनुसार, प्रदेश में अगले 24 घंटे 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। सिवनी और बालाघाट में आठ इंच तक बारिश होने का अनुमान है।
सीनियर मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के अनुसार, एमपी के मध्य क्षेत्र में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। पिछले 24 घंटे में सतना जिले में 159 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। इस सीजन प्रदेश में अब तक 23.98 इंच बारिश हो चुकी है। 1 जून से 19 अगस्त 2026 तक औसत से अब भी 11% कम बारिश दर्ज की गई है।
पूर्वी एमपी में औसत से 10% तो पश्चिमी एमपी में औसत से 12% कम बारिश है।
जानें MP में पांच दिन कैसा रहेगा मौसम 22 अगस्त 2026 की सुबह 8:30 बजे से 23 अगस्त 2026 की सुबह 8:30 बजे तक - सिवनी, बालाघाट, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, अशोकनगर, दतिया, भिंड, छिंदवाड़ा, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, पांढुर्णा जिले में भारी बारिश और गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। - भोपाल, सीहोर, राजगढ़, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला और मैहर जिले में गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 23 अगस्त 2026 की सुबह 8:30 बजे से 24 अगस्त 2026 की सुबह 8:30 बजे तक - रायसेन, नर्मदापुरम, दतिया, श्योपुरकलां, सीधी, डिंडोरी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और पांढुर्णा जिले में भारी बारिश और गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। - भोपाल, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, मंडला, पन्ना, दमोह, सागर और मैहर जिले में गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 24 अगस्त 2026 की सुबह 8:30 बजे से 25 अगस्त 2026 की सुबह 8:30 बजे तक - रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, सिंगरौली, शहडोल, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, मंडला, बालाघाट, दमोह और सागर जिले में भारी बारिश और गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। - भोपाल, विदिशा, सिहोर, राजगढ़, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, सिवनी, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा जिले में गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 25 अगस्त 2026 की सुबह 8:30 बजे से 26 अगस्त 2026 की सुबह 8:30 बजे तक - नर्मदापुरम, बैतूल, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, शहडोल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, मंडला, बालाघाट, छतरपुर और टीकमगढ़ जिले में भारी बारिश और गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। - भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, सिवनी, पन्ना, दमोह, सागर, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा जिले में गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
📡 स्रोत: NewsData.io