MP Kalaripayattu Competition: राज्य स्तरीय कलारीपयट्टू टूर्नामेंट में भोपाल का शानदार प्रदर्शन, सानिया खान ने जीते 3 मेडल, 5 प्लेयर्स का 7 मेडल पर कब्जा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
MP Kalaripayattu Competition : इंदौर में 4 से 6 सितंबर तक आयोजित राज्य स्तरीय कलारीपयट्टू प्रतियोगिता ( MP Kalaripayattu Competition) में भोपाल जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और 7 मेडल अपने नाम किए। भोपाल के इन प्लेयर्स ने जीते मेडल (Bhopal Win Seven Bronze Medals) प्रतियोगिता में भोपाल जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए सानिया खान ने तीन कांस्य पदक, अदिति प्रजापति ने एक कांस्य पदक, शुभ पाल ने एक कांस्य पदक, जबकि आदित्य एवं हार्दिक ने एक-एक कांस्य पदक जीतकर भोपाल जिले का नाम रोशन किया।
6 प्लेयर्स में से 5 ने जीते 7 मेडल (Bhopal Win Seven Bronze Medals) जिला भोपाल कलारीपयट्टू संघ के सचिव पंकज दुबे ने बताया कि प्रतियोगिता ( MP Kalaripayattu Competition) में भोपाल जिले से कुल छह खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से पांच खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात पदक हासिल किए।
प्रतियोगिता में भोपाल जिले की ओर से कोच एवं मैनेजर के रूप में प्रियंका रायकवार ने सहभागिता की। प्रियंका रायकवार भोपाल जिला कलारीपयट्टू संघ की सहसचिव भी हैं। वहीं भोपाल जिले की ओर से सानिया खान एवं महिमा मारन ने प्रतियोगिता में रैफरी की भूमिका का भी निर्वहन किया। ये खबर भी पढ़ें : Rahul Gandhi Indore Program: इंदौर में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को IDA की हरी झंडी, प्रशासन की परमीशन का इंतजार मप्र कलारीपयट्टू संघ ने प्रदर्शन को सराहा भोपाल के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर मध्य प्रदेश कलारीपयट्टू संघ के सचिव गजेंद्र सिंह राठौर, विपिन मिश्रा, देवकृष्ण सुर्वे, नवीन रंजन, विनेश विष्णु सहित अन्य गणमान्य लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों, कोच एवं संघ के पदाधिकारियों को बधाई दी।
उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं। ये खबर भी पढ़ें: MP Sarkari Bharti: मध्यप्रदेश में हर साल एक लाख युवाओं को नौकरियां देने का संकल्प, CM बोले- ढाई लाख पदों पर होंगी पदोन्नति
📡 स्रोत: NewsData.io
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर भोपाल जिले के खिलाड़ियों के कलारीपयट्टू प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बारे में है, जहाँ सानिया खान ने तीन कांस्य पदक और अन्य खिलाड़ियों ने कुल सात पदक जीते। यह विषय राज्य स्तरीय पारंपरिक भारतीय मार्शल आर्ट के प्रतिस्पर्धात्मक पहलू को दर्शाता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह स्थानीय क्रीड़ा प्रतिभा को मान्यता देती है और क्षेत्रीय खेल विकास को बढ़ावा देती है। इसके प्रभाव से आम जनता में पारंपरिक क्रीड़ाओं के प्रति रुचि बढ़ेगी, युवा वर्ग को प्रेरणा मिलेगी और राज्य के खेल कार्यक्रमों