MP के किस जिले में डायल-112 पहुंचती है सबसे जल्दी, कहां लगाती है देर? क्या पूरा होगा 10 मिनट का टारगेट

Dial-112 Response Time: मध्य प्रदेश में आपात स्थिति में पुलिस की मदद के लिए डायल-112 की रिस्पॉन्स टाइमिंग को और बेहतर करने की तैयारी है. प्रदेश में डायल-112 का औसत रिस्पॉन्स टाइम करीब 15 मिनट है, जबकि भोपाल-इंदौर जोन में यह करीब 13 मिनट है. अब विभाग ने रिस्पॉन्स टाइम को घटाकर 10 मिनट तक लाने का लक्ष्य तय किया है.
हालांकि कई मौकों पर एफआरवी को पहुंचने में आधा घंटा तक लग जाता है, तो वहीं हाल ही में भोपाल के कोलार में हुए एक भीषण सड़क हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने कहा कि करीब 45 मिनट तक मदद नहीं पहुंची.
📡 स्रोत: News18 Hindi MP