MP: मजदूरों से भरा लोडिंग वाहन पलटा, ग्वालियर हादसे में 25 घायल; 8 की मौत

Gwalior Accident News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में कई मजदूरों की मौत हो गई. मजदूरों से भरा एक लोडिंग वाहन सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया. टक्कर इतनी तेज थी कि लोडिंग वाहन सड़क पर पलट गया. इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 मजदूर घायल हुए हैं.
📡 स्रोत: News18 Hindi MP