MP कल का मौसम: इन जिलों में बारिश बरपाएगी कहर, हवा का भी होगा तांडव! राजधानी भोपाल का भी जानें हाल

Madhya Pradesh Tomorrow Weather: मध्य प्रदेश में 20 अगस्त को मौसम का मिजाज मिला-जुला रहने वाला है. पूर्वी और मध्य हिस्सों में बारिश का जोर ज्यादा रहेगा, जबकि मालवा और निमाड़ के कई जिलों में हल्की या छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है.
पन्ना, सतना, कटनी, दमोह, छतरपुर और मैहर में भारी से अति भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग की तरफ से लोगों को सलाह दी गई है कि अगर जरूरी ना हो, तो यात्रा करने से बचें.
📡 स्रोत: News18 Hindi MP