MP में नगरीय निकायों के उपचुनाव स्थगित, सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष का चुनाव रहेगा जारी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल: मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय उप निर्वाचन-2026 को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। नगर परिषद सुसनेर के अध्यक्ष पद को छोड़कर सभी नगरीय निकायों के उपचुनाव स्थगित कर दिए गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव दिनेश श्रीवास्तव ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि नगरीय निकायों के उप निर्वाचन वर्ष 2026 के लिए पहले घोषित कार्यक्रम में से नगर परिषद अध्यक्ष सुसनेर के निर्वाचन को छोड़कर शेष सभी निर्वाचन स्थगित किए गए हैं। स्थगित किए गए चुनावों के लिए पृथक से नया कार्यक्रम जारी किया जाएगा। हालांकि, त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन का कार्यक्रम पूर्व निर्धारित अनुसार यथावत रहेगा।
----
एक नजर में
नगर परिषद सुसनेर के अध्यक्ष पद का उपचुनाव जारी रहेगा।
अन्य नगरीय निकायों के उपचुनाव स्थगित किए गए हैं।
स्थगित चुनावों के लिए आयोग बाद में नया कार्यक्रम जारी करेगा।
त्रिस्तरीय पंचायतों के उपचुनाव निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगे।