MP News: स्कूल का किया कायाकल्प, कौन हैं शैलेंद्र प्रताप सिंह; जिन्हें मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

Shailendra Pratap Singh: सीधी से शिक्षा के क्षेत्र में ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने पूरे मध्य प्रदेश का मान बढ़ाया है. आदिवासी और ग्रामीण अंचल के एक सरकारी स्कूल को बदलने की जिद ने शिक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह को राष्ट्रीय पहचान दिलाई है.
कभी जर्जर आंगनबाड़ी भवन में संचालित होने वाला कंजवार का सरकारी स्कूल आज हाईटेक सुविधाओं, बेहतर माहौल और नवाचार के लिए पहचाना जा रहा है. शिक्षक के प्रयासों में ग्रामीणों ने भी कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया.
इसी बदलाव और नवाचार को देखते हुए शैलेंद्र का चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए किया गया है. 5 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें नई दिल्ली में सम्मानित करेंगी.
📡 स्रोत: News18 Hindi MP