MP पुलिस के नए अफसरों को CM मोहन यादव का मंत्र—रील से ज्यादा रियल समस्याओं के समाधान पर दें ध्यान, 2029 तक ड्रग्स मुक्त प्रदेश का लक्ष्य
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल पुलिस अकादमी में 44वें और 45वें बैच के DSP का दीक्षांत समारोह;
नक्सलवाद के खात्मे में योगदान देने वाले 63 पुलिसकर्मियों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन, अकादमी में 12 करोड़ के विकास कार्यों की घोषणा।
भोपाल, नवंबर 03: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के भौंरी स्थित मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी में 44वें और 45वें बैच के उप पुलिस अधीक्षकों के दीक्षांत समारोह में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने परेड की सलामी ली और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु अधिकारियों को शील्ड एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने नए अधिकारियों से कहा कि सोशल मीडिया के दौर में वे रील से ज्यादा वास्तविक समस्याओं के समाधान पर ध्यान दें। उन्होंने वर्ष 2029 तक प्रदेश से ड्रग्स की समस्या समाप्त करने का लक्ष्य भी दिया। मुख्यमंत्री ने नक्सलवाद के खात्मे में योगदान देने वाले 63 पुलिसकर्मियों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन प्रदान किया।
साथ ही पुलिस अकादमी में 12 करोड़ रुपये की लागत से ऑडिटोरियम निर्माण, विद्युत सब स्टेशन की स्थापना और एक किलोमीटर लंबी एप्रोच रोड बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पुलिस बल प्रदेश की साढ़े आठ करोड़ जनता की सुरक्षा का महत्वपूर्ण दायित्व निभा रहा है।
----------
होल्डबाइट- डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्री