MP Politics: जीतू पटवारी ने किया सरकार पर हमला, बोले- महंगाई से बेहाल है जनता और किसान

Jitu Patwari News- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी गुरुवार को भोपाल में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गाधी को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे थे। पटवारी ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में उनका ऐतिहासिक योगदान है। स्व.
गांधी ने लोकतंत्र को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाया और 18 साल के युवाओं को मतदान का अधिकार देकर उन्हें लोकतंत्र की प्रक्रिया का हिस्सा बनाया। वहीं इंफरमेशन टेक्नालाजी और टेलिकॉम के क्षेत्र में उनका योगदान देश में डिजिटल क्रांति की नींव मजबूत करने के लिए जाना जाता है।
📡 स्रोत: Patrika Bhopal