अपराध

MP में उफनते नाले में बही कार, 8 की मौत:इनमें 7 ओडिशा के; नलखेड़ा के बगलामुखी मंदिर दर्शन करने गए थे, लोगों ने किया चक्काजाम

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 20 सितंबर 2026 👁️ 2 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
MP में उफनते नाले में बही कार, 8 की मौत:इनमें 7 ओडिशा के; नलखेड़ा के बगलामुखी मंदिर दर्शन करने गए थे, लोगों ने किया चक्काजाम

मध्य प्रदेश के आगर-मालवा के नलखेड़ा में मां बगलामुखी मंदिर के पास बरसाती नाले में कार बहने से 8 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 3 बच्चे शामिल हैं। 7 मृतक ओडिशा के हैं, जबकि कार ड्राइवर अरुण गोयल आगर-मालवा के बड़ौद का रहने वाला था। सभी श्रद्धालु मां बगलामुखी मंदिर में दर्शन के लिए आए थे।

उन्होंने उज्जैन से कार किराए पर ली थी। एसपी दिलीप कुमार सोनी ने बताया कि घटना रात करीब 3 बजे की है। पुलिस मंदिर और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। शुरुआती जांच में मौत का कारण डूबना सामने आया है। ड्राइवर समेत 6 लोगों की पहचान हो गई है। ड्राइवर के अलावा मरने वालों में राधा रानी बहेरा, ज्ञानेंद्र कुमार बहेरा, रितारानी पत्नी ज्ञानेंद्र बहेरा, कृष्णा राजवीर पुत्र शिवप्रसाद बहेरा और शिवप्रसाद बहेरा शामिल हैं अंबेडकर चौराहे पर चक्काजाम हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

लोग प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। अंबेडकर चौराहे पर चक्काजाम कर दिया गया है और नगर बंद की तैयारी की जा रही है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। कलेक्टर, एसपी दिलीप कुमार सोनी और एएसपी रवींद्र कुमार बोयट समेत प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। नलखेड़ा में पिछले 24 घंटे में 3.7 इंच बारिश नलखेड़ा में पिछले 24 घंटे में 3.7 इंच बारिश हुई।

रात में तेज बारिश के बाद नाले का पानी बढ़ गया। कार बहते हुए पुलिया से करीब 100 मीटर दूर चली गई। सुबह पानी उतरने पर कार की छत दिखाई दी। स्थानीय व्यक्ति की सूचना पर पुलिस और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ की मदद से कार निकाली गई। सभी शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए। हादसे से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए… सागर में बस और कार की भिड़ंत, 3 की मौत सागर के बहेरिया थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर गढ़ाकोटा रोड पर चनाटोरिया के पास तेज रफ्तार बस और कार की भिड़ंत हो गई।

टक्कर में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में उतर गई। हादसा होते ही आसपास से गुजर रहे लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर कार सवार लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

पढ़ें पूरी खबर… हादसे से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत

मंदिर दर्शन के लिए एकत्रित श्रद्धालुओं की इस दुखद घटना से हमें यह सिखने को मिलता है कि सुरक्षा और जागरूकता का महत्व कितना अनिवार्य है। नालों की गहराई और मौसम की अनिश्चितता को नज़रअंदाज़ करना जीवन के लिए खतरनाक हो सकता है। हमें अपने परिवहन के साधनों की जांच, उचित रख-रखाव और आपातकालीन योजनाओं को अपनाना चाहिए। इस त्रासदी में जिंदा बचे और पीड़ितों के परिवारों को हमारा दिल से सहानुभूति और सहायता की आवश्यकता है।

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।