भोपाल

MP Weather Today: मध्य प्रदेश के 42 जिलों में बारिश के आसार, सिंगरौली-सीधी से भोपाल, ग्वालियर और बालाघाट तक बरसेंगे बादल

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 16 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
MP Weather Today: मध्य प्रदेश के 42 जिलों में बारिश के आसार, सिंगरौली-सीधी से भोपाल, ग्वालियर और बालाघाट तक बरसेंगे बादल

MP Weather Today: मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 16 अगस्त को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होगी। पूर्वी और मध्य मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश का असर ज्यादा रह सकता है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की भी संभावना है। बीते 24 घंटे में कैसा रहा मौसम पिछले 24 घंटे में रीवा और शहडोल संभाग के ज्यादातर इलाकों में बारिश हुई। जबलपुर संभाग में भी कई जगह बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा इंदौर, नर्मदापुरम और ग्वालियर संभाग में कुछ स्थानों पर बारिश हुई। भोपाल, उज्जैन और चंबल संभाग में भी कहीं-कहीं बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के आंकड़ों में सिंगरौली में 101.4 मिमी, सिहावल में 97.4 मिमी, सरई में 95.2 मिमी और कुसमी में 90.5 मिमी बारिश दर्ज हुई। तापमान की बात करें तो ग्वालियर प्रदेश में सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं खरगोन में सबसे कम न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। इन जिलों में बारिश के आसार 16 अगस्त को सिंगरौली, सीधी, अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी, मंडला और बालाघाट में ज्यादातर स्थानों पर बारिश हो सकती है। इसके अलावा नर्मदापुरम, बैतूल, रीवा, मऊगंज, सतना, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा में भी कई जगह बारिश के आसार हैं। भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, हरदा, देवास, शाजापुर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना और श्योपुर में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। यह भी पढ़ें: Indian Railways: 10 रुपए से शुरू होती है ट्रेन की टिकट, जानें पैसेंजर, एक्सप्रेस और सुपरफास्ट का न्यूनतम किराया अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम 16 अगस्त: प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक होगी। कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। 17 अगस्त: बारिश का दौर जारी रहेगा। कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और कुछ जगह भारी बारिश हो सकती है। 18 अगस्त: पूर्वी मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। गरज-चमक और बिजली गिरने का असर भी रहेगा। 19 अगस्त: प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश जारी रह सकती है। कुछ जगह भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। IMD के ताजा चेतावनी बुलेटिन में पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश के लिए 16-17 अगस्त को भारी बारिश तथा 18-19 अगस्त को भी संबंधित चेतावनियां जारी हैं। यह भी पढ़ें: Shivpuri Medical College: शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में पिता की लाश के पास बेटे ने रोते हुए वीडियो बनाया, कहा- डॉक्टरों ने इलाज नहीं किया, पबजी खेलते रहे तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। बारिश और बादलों के कारण कई इलाकों में मौसम सुहावना रह सकता है। भोपाल में भी बादल छाए रहने के साथ बारिश और गरज-चमक की संभावना है। भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी मौसम विभाग ने नर्मदापुरम, सिंगरौली, सीधी, शहडोल, डिंडोरी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, मंडला, बालाघाट, सागर, छतरपुर और पांढुर्णा में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी दी है। इन इलाकों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। यह भी पढ़ें: CG Corruption: आय से 1049 गुना अधिक संपत्ति अर्जित करने वाले बाबू को 4 साल की कठोर कैद, 5 हजार रुपए जुर्माना इसके अलावा भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, बैतूल, हरदा, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, रीवा, सतना और जबलपुर समेत कई जिलों में गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। बारिश और बिजली के दौरान सावधानी गरज-चमक के दौरान लोगों को पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचना चाहिए। खुले मैदान में न रहें और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखें। मौसम खराब होने पर सुरक्षित जगह पर रहना बेहतर है। यह भी पढ़ें: Breaking News Live Update 15 August 80th Independence Day: JPSC-JSSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी पर छात्रों का आंदोलन, 20 अगस्त को CM आवास घेराव की चेतावनी, CBI जांच की मांग

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।