राज्य

MP Weather Today: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी, जबलपुर-सिवनी समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 18 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
MP Weather Today: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी, जबलपुर-सिवनी समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

MP Weather Today: मध्य प्रदेश में मानसून का असर बना हुआ है और प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में रीवा, जबलपुर, शहडोल और सागर संभागों में ज्यादातर जगहों पर बारिश दर्ज की गई। वहीं भोपाल, ग्वालियर और चंबल संभागों में भी कई जगह बारिश हुई। इस दौरान सबसे ज्यादा बारिश सिहोरा में 120.3 मिलीमीटर, मझौली में 105.4 मिलीमीटर और पुष्पराजगढ़ में 104.6 मिलीमीटर दर्ज की गई। नईगढ़ी में 89 मिलीमीटर और हनुमना में 80 मिलीमीटर बारिश हुई। बीते 24 घंटे में यहां बरसा पानी पिछले 24 घंटे में प्रदेश के पूर्वी और मध्य हिस्सों में बारिश का असर ज्यादा रहा। जबलपुर संभाग में कई स्थानों पर अच्छी बारिश हुई। सिहोरा में 120.3 MM बारिश दर्ज की गई, जबकि मझौली और पुष्पराजगढ़ में भी 100 MM से ज्यादा पानी गिरा। तापमान की बात करें तो प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस सतना के चित्रकूट और सीधी में दर्ज हुआ। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस खरगौन में रहा। अगले 24 घंटे में इन इलाकों में भारी बारिश मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। सिवनी, मंडला और बालाघाट में कहीं-कहीं अति भारी बारिश हो सकती है। इन इलाकों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। इसके अलावा रायसेन, राजगढ़, सतना, अनूपपुर, शहडोल, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर और छतरपुर में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी है। इन जिलों में भी आंधी, बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की तेज हवा चल सकती है। कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश मौसम विभाग के अनुसार भोपाल, विदिशा, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, खरगौन, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, नीमच, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, रीवा, मऊगंज, उमरिया, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवा का असर देखने को मिल सकता है। प्रदेश के जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में कई स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है। अगले 48 घंटे कैसा रहेगा मौसम अगले 48 घंटे में भी प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। खासकर पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बनी रह सकती हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में 18 अगस्त को जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में ज्यादातर स्थानों पर बारिश का अनुमान है। वहीं 19 अगस्त के आसपास भी कई हिस्सों में बारिश का असर बना रहने की संभावना है। इसके बाद बारिश की गतिविधियां कुछ कम हो सकती हैं, लेकिन प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बादल और बारिश जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग का 17 से 21 अगस्त तक का पूर्वानुमान लगातार बारिश की गतिविधि दिखाता है। क्यों हो रही है मध्य प्रदेश में इतनी बारिश मौसम विभाग के अनुसार बारिश के पीछे कई मौसमी सिस्टम सक्रिय हैं। उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब अगले 24 घंटे में उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। इसके अलावा मानसून ट्रफ भी सक्रिय है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के ऊपर भी ऊपरी वायुमंडलीय परिसंचरण बना हुआ है। पश्चिमी मध्य प्रदेश के ऊपर करीब 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। इन मौसमी सिस्टम के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में नमी और बारिश की गतिविधियां बनी हुई हैं। मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी मौसम विभाग ने भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली और तेज हवाओं को लेकर भी लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। बारिश और आंधी के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और खुले स्थानों से दूर रहने को कहा गया है। भारी बारिश के दौरान निचले इलाकों में जलभराव और नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने की स्थिति बन सकती है। किसानों को खेतों में पानी की निकासी की व्यवस्था रखने और बारिश के दौरान सिंचाई, खाद और कीटनाशक छिड़कने से बचने की सलाह दी गई है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।