राज्य

MP Weather Today : मध्य प्रदेश में 5 दिन बारिश-आंधी का अलर्ट, मंडला-बालाघाट में भारी बारिश की चेतावनी, 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 30 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
MP Weather Today : मध्य प्रदेश में 5 दिन बारिश-आंधी का अलर्ट, मंडला-बालाघाट में भारी बारिश की चेतावनी, 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

MP Weather Update: मध्य प्रदेश ( Madhya Pradesh) में अगले पांच दिनों तक मौसम (Weather) का मिजाज बिगड़ा रहने वाला है।

मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के कई हिस्सों में भारी (Heavy Rainfall) से अति भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली (Thunder Lightning) के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट (Alert) जारी किया है।

रविवार 30 अगस्त से 2 सितंबर तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग (Meteorological Departmentके अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल-उत्तर ओडिशा तट के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र अगले 48 घंटों में और अधिक प्रभावी हो सकता है।

इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। इसी सिस्टम का असर मध्य प्रदेश के मौसम पर भी देखने को मिलेगा। आज इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी 29 अगस्त की सुबह 8:30 बजे से 30 अगस्त की सुबह 8:30 बजे तक मंडला और बालाघाट में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

वहीं अशोकनगर, शिवपुरी, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर और मैहर में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट है।

भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा समेत प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। 30 अगस्त को इन इलाकों में बढ़ेगा बारिश का असर 30 अगस्त से 31 अगस्त की सुबह तक सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, सिवनी, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश का अलर्ट है।

इसके अलावा भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल संभाग समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। 31 अगस्त से 1 सितंबर तक भी बारिश जारी 31 अगस्त की सुबह से 1 सितंबर की सुबह तक सीधी, मऊगंज, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, सिवनी, मंडला, बालाघाट और मैहर में भारी बारिश के आसार हैं।

वहीं प्रदेश के बड़े हिस्से में गरज-चमक और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 1 सितंबर को मंडला में अति भारी बारिश का अलर्ट 1 सितंबर से 2 सितंबर की सुबह तक सीधी, उमरिया और मंडला में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

वहीं सिंगरौली, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर और मैहर में भारी बारिश हो सकती है।

भोपाल समेत प्रदेश के कई हिस्सों में इस दौरान गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। 2 सितंबर को इन जिलों में अति भारी बारिश 2 सितंबर की सुबह से अगले 24 घंटे के दौरान सतना, शहडोल, डिंडोरी और मंडला में अति भारी बारिश का अलर्ट है।

वहीं सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, अनूपपुर, पन्ना, छतरपुर और मैहर में भारी बारिश की संभावना है। निचले इलाकों में जलभराव का खतरा मौसम विभाग ने भारी और अति भारी बारिश के दौरान निचले इलाकों, सुरंगों, नालों और मौसमी जलधाराओं के आसपास जलभराव या अचानक बाढ़ की स्थिति बनने की आशंका जताई है।

नदियों, झरनों और जलाशयों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है। बारिश के कारण सड़कें फिसलन भरी होने और दृश्यता कम होने से यातायात प्रभावित हो सकता है। कच्चे और कमजोर मकानों, अस्थायी ढांचों तथा पुरानी इमारतों को नुकसान पहुंचने का खतरा भी है।

आकाशीय बिजली और तेज हवाओं से सावधान गरज-चमक और बिजली गिरने के दौरान लोगों को खुले स्थानों, पेड़ों और जलस्रोतों से दूर रहने की सलाह दी गई है। सुरक्षित और पक्के भवन में शरण लेने को कहा गया है। आंधी के दौरान खिड़की-दरवाजे बंद रखने और संभव हो तो यात्रा से बचने की सलाह है।

बिजली चमकने के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को अनप्लग करने और बिजली का संचालन करने वाली वस्तुओं से दूर रहने की भी सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें: Aaj ka Rashifal 30 August 2026: धनु ऑफिस में लोगों की गलत सलाह से बचें, कुंभ को मिलेगा अटका हुआ पैसा, मकर-मीन पढ़ें आज का दैनिक राशिफल किसानों के लिए भी एडवाइजरी जारी मौसम विभाग ने किसानों को बारिश के दौरान सिंचाई, उर्वरक और कीटनाशक के छिड़काव से बचने की सलाह दी है।

खेतों में जल निकासी की व्यवस्था रखने और तेज हवाओं से बचाव के लिए सब्जी फसलों, बेलदार पौधों तथा युवा फलदार पौधों को सहारा देने को कहा गया है। कटाई की गई फसल, बीज, खाद और कृषि उपकरणों को सुरक्षित एवं जलरोधक स्थान पर रखने की सलाह दी गई है।

आंधी-तूफान या बारिश की संभावना के दौरान कटाई, मड़ाई और फसल सुखाने का काम टालने को कहा गया है। मौसम विभाग ने लोगों और किसानों से मौसम की ताजा जानकारी लेते रहने और स्थानीय प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है। ये भी पढ़ें: EPFO Rules: नौकरी चली गई तो PF से तुरंत निकाल सकेंगे 75% पैसा? जानें क्या नए नियम

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।