MP Weather Today: मध्यप्रदेश में अगले 3 दिन झमाझम के आसार, 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

MP Weather Today 26 August: मध्यप्रदेश में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले 3 दिनों तक कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा। पन्ना, दमोह, टीकमगढ़ और निवाड़ी में अति भारी बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।
कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। एक्टिव वैदर सिस्टम मौसम विभाग के अनुसार गहरा कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम बंगाल और झारखंड और उत्तर ओडिशा के आसपास बना हुआ है। इसके अलावा पश्चिमी मध्यप्रदेश के ऊपर एक साइक्लोनिक सिस्टम एक्टिव है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास भी एक परिसंचरण बना है।
इन सिस्टम की वजह से अगले 24 घंटे में प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी बढ़ सकती हैं। अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम ? 26 अगस्त MP के कई जिलों में बारिश होगी। पन्ना, दमोह, टीकमगढ़ और निवाड़ी में अति भारी बारिश का अलर्ट है।
रायसेन, सीहोर, राजगढ़, देवास, आगर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, सिंगरौली, सीधी, शहडोल, डिंडोरी, कटनी, मंडला, सागर और छतरपुर में भारी बारिश की संभावना है। भोपाल समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। 27 अगस्त अगले 24 घंटे के बाद भी बारिश का सिस्टम कमजोर होने के संकेत नहीं हैं।
पूर्वी और मध्य मध्यप्रदेश में कई जगह बारिश का दौर जारी रह सकता है। नर्मदापुरम, जबलपुर, रीवा, शहडोल, सागर और आसपास के जिलों में बारिश के साथ गरज-चमक देखने को मिल सकती है। कुछ इलाकों में तेज बौछारें भी पड़ेंगी। 28 अगस्त तीसरे दिन भी प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुककर बारिश हो सकती है।
पूर्वी मध्यप्रदेश के साथ मालवा-निमाड़ के कुछ जिलों में भी बारिश की एक्टिविटी बनी रहने की संभावना है। मौसम पूरी तरह साफ होने के आसार फिलहाल कम हैं। इन जिलों में अचानक बाढ़ का खतरा मप्र मौसम विभाग ने 26 अगस्त को रीवा, सतना, छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना, भिंड और दतिया जिले के कई इलाकों में अचानक बाढ़ के खतरे की आशंका जताई है।
ये खबर भी पढ़ें: सीहोर की सत्य साईं यूनिवर्सिटी के VC समेत 3 आरोपी अरेस्ट, राजस्थान शिक्षक भर्ती परीक्षा 2022 में डमी कैंडिडेट बैठाया, बैकडेटेड B.P.Ed. डिग्री से PTI बनने का मामला पिछले 24 घंटे में भी कई जगह बारिश पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। ओरछा में सबसे ज्यादा 109 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।
भोपाल समेत कई इलाकों में बारिश हुई। तापमान में भी बड़ा बदलाव नहीं रहा। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस श्योपुर में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम 20.5 डिग्री सेल्सियस धार में रहा।
📡 स्रोत: NewsData.io