भोपाल

MP Weather Today: मध्यप्रदेश में फिर बदला मौसम, कई जिलों में बारिश और गरज-चमक का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 14 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
MP Weather Today: मध्यप्रदेश में फिर बदला मौसम, कई जिलों में बारिश और गरज-चमक का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

MP Weather Today : मध्यप्रदेश मौसम आज ( MP Weather Today ) में बारिश का असर कई हिस्सों में देखने को मिला है। मौसम विभाग, भोपाल की 13 सितंबर की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों में इंदौर, उज्जैन और शहडोल संभाग के अधिकांश स्थानों पर बारिश दर्ज हुई। भोपाल, नर्मदापुरम, रीवा और जबलपुर संभाग में भी कई जगह बारिश हुई।

ग्वालियर और सागर संभाग में कुछ स्थानों पर तथा चंबल संभाग में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई। खजुराहो सबसे गर्म, खरगोन सबसे ठंडा ( MP Weather Today ) प्रदेश में मौसम के आंकड़ों में तापमान में भी बदलाव दिखा। खजुराहो में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा।

इसके बाद बैरसिया में 32.8, ग्वालियर में 32.7 और राजगढ़ में 32.6 डिग्री तापमान रहा। वहीं खरगोन में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा, जबकि खंडवा में 18.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें: Chandrashekhar Azad Convoy Attack: बाराबंकी में चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर पथराव का आरोप, 13-14 लोग घायल, 7-8 गाड़ियों के शीशे टूटे हरसूद में 78 मिमी बारिश मौसम ( MP Weather Today ) की रिपोर्ट में सबसे ज्यादा बारिश हरसूद में 78 मिमी दर्ज हुई।

भीमपुर में 73 मिमी और तिरला में 65 मिमी बारिश हुई। बैतूल में 61.8 और धार में 60.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम के दौरान नर्मदापुरम, जबलपुर और रीवा में 41 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवाएं भी दर्ज हुईं। यह भी पढ़ें: UP PCS Transfer: उत्तर प्रदेश में 34 PCS अधिकारियों के ट्रांसफर, जानें किसे कहां भेजा, देखें पूरी लिस्ट इन जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट मौसम विभाग के ( MP Weather Today ) अनुसार 14 सितंबर की सुबह 8:30 बजे तक कई जिलों में बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम और उज्जैन में अधिकांश स्थानों पर बारिश की संभावना है। नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा समेत कई जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक और 30-40 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं की चेतावनी है। यह भी पढ़ें: UP IAS Transfer: यूपी में 14 IAS अफसरों का ट्रांसफर, कई CDO और सचिव स्तर के अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी भोपाल में बादल, बारिश और बिजली का अनुमान ( MP Weather Today ) भोपाल और आसपास के इलाकों में मौसम सामान्यतः बादल वाला रहने का अनुमान है।

यहां गरज-चमक, आकाशीय बिजली और बारिश की संभावना है। हवा की औसत गति 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने आंधी और बिजली के दौरान खुले स्थान, पेड़ों और जलस्रोतों से दूर रहने की सलाह दी है। यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: काजी तौकीर के सपोर्ट में उतरीं हिना खान, बोलीं- ध्यान खींचने के लिए लड़ाई-झगड़े की जरूरत नहीं

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।