खेल

MP Weather Today: मध्यप्रदेश में झमाझम बारिश का दौर जारी, कई जिलों में बिजली गिरने और तेज हवाओं का अलर्ट

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 15 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
MP Weather Today: मध्यप्रदेश में झमाझम बारिश का दौर जारी, कई जिलों में बिजली गिरने और तेज हवाओं का अलर्ट

MP Weather Today : मध्य प्रदेश में मौसम ( MP Weather Today ) का मिजाज बदला हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD (IMD Weather) के अनुसार पिछले 24 घंटे में भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम और उज्जैन संभागों के ज्यादातर इलाकों में बारिश दर्ज की गई। वहीं ग्वालियर, जबलपुर और सागर संभागों में कई स्थानों पर बारिश हुई।

चंबल, रीवा और शहडोल संभागों में कुछ जगह बारिश रिकॉर्ड की गई। मध्य प्रदेश मौसम आज ( MP Weather Today ) के मुताबिक प्रदेश में बारिश के कारण कई इलाकों के तापमान में भी गिरावट रही। भोपाल संभाग में अधिकतम तापमान में 2.3 डिग्री तक गिरावट दर्ज हुई। खिलचीपुर में 124.6 मिमी बारिश बारिश (Rain Forecast) के आंकड़ों में खिलचीपुर सबसे आगे रहा।

यहां 124.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जिसे बहुत भारी बारिश (Very Heavy Rain) की श्रेणी में रखा गया है। अंजड़ में 108, झाबुआ में 86.1, जाबोट में 80.2 और गौतमपुरा में 70.6 मिलीमीटर बारिश हुई। सनावद में 70 और बदनावर में 67.1 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। मध्य प्रदेश मौसम आज ( MP Weather Today ) में इन आंकड़ों से साफ है कि पश्चिमी और मध्य हिस्सों के कई इलाकों में बारिश का असर मजबूत रहा।

बारिश के साथ कुछ जिलों में तेज हवाएं (Gusty Winds) भी चलीं। यह भी पढ़ें: Ashoknagar Accident: अशोकनगर में खेलते-खेलते कुएं में गिरे 4 भाई, दादी सुबह से कर रही थीं तलाश, पुलिस ने निकाले शव 15 सितंबर तक बारिश का अनुमान मौसम विभाग के पूर्वानुमान (Rain Forecast) के अनुसार 15 सितंबर की सुबह तक सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया और मैहर में कुछ स्थानों पर बारिश या गरज-चमक हो सकती है।

बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, शिवपुरी, ग्वालियर, जबलपुर सहित कई जिलों में भी कुछ जगह बारिश का अनुमान है। भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, इंदौर, उज्जैन, देवास और सागर समेत कई जिलों में अनेक स्थानों पर बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश मौसम आज ( MP Weather Today ) के अनुसार बारिश का सिलसिला अभी बना रहेगा।

यह भी पढ़ें: Ram Janmabhoomi Trust: राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने CEO चयन प्रक्रिया पर दिया स्पष्टीकरण, जितेंद्र मिश्रा के इंटरव्यू में शामिल न होने का दावा गलत कई जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट 15 सितंबर तक कई जिलों में गरज-चमक (Thunderstorm) के साथ बिजली गिरने का अलर्ट (Lightning Alert) जारी किया गया है।

रायसेन, राजगढ़, नर्मदापुरम, झाबुआ, रतलाम, उज्जैन, आगर, मंदसौर, नीमच और गुना में भारी बारिश (Heavy Rain) के साथ गरज-चमक और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाओं की संभावना है। इसके अलावा भोपाल, विदिशा, सीहोर, बैतूल, हरदा, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर समेत कई जिलों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं का अलर्ट है।

मध्य प्रदेश मौसम आज ( MP Weather Today ) में लोगों को खुले स्थानों से बचने की सलाह दी गई है। यह भी पढ़ें: UP Congress New Media Team: यूपी कांग्रेस के मीडिया विभाग का पुनर्गठन, कई नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी, देखें लिस्ट भोपाल में बादल और बारिश के आसार भोपाल और आसपास के क्षेत्रों में 15 सितंबर की सुबह तक आसमान सामान्यतः बादलों से घिरा रहने और बारिश के साथ गरज-चमक व बिजली गिरने की संभावना है।

हवा की औसत गति 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 14 सितंबर की सुबह तक भोपाल में पिछले 24 घंटे में 16 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई थी। मध्य प्रदेश मौसम आज ( MP Weather Today ) के अनुसार बारिश के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और खुले इलाकों से दूरी बनाए रखना जरूरी है।

मौसम विभाग ने बिजली कड़कने पर सुरक्षित बंद जगह में जाने की सलाह दी है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।