MP Weather Today: थमने का नाम नहीं ले रही बारिश! सिवनी-बालाघाट में चेतावनी; 16 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है. पिछले 2 दिनों से प्रदेश के पूर्वी हिस्से में भारी बारिश हो रही है, जिससे डिंडौरी, पन्ना, रीवा, सतना और छतरपुर समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात बन गए हैं. नर्मदा और मंदाकिनी जैसी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं.
शनिवार को 16 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट जारी किया है. सबसे ज्यादा असर किस जिले में रहने वाला है, आइए जान लेते हैं मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट...
📡 स्रोत: News18 Hindi MP