भोपाल

MP Weather Update: भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर सहित 28 जिलों में भारी बारिश के आसार, इस सीजन 29.18 इंच पानी बरसा, जानें अपने जिले का मौसम

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 4 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
MP Weather Update: भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर सहित 28 जिलों में भारी बारिश के आसार, इस सीजन 29.18 इंच पानी बरसा, जानें अपने जिले का मौसम

MP Weather Today 4 September 2026: मध्यप्रदेश के 28 से ज्यादा जिलों में आंधी और बारिश के आसार है। मौसम विभाग के ताजा फोरकास्ट के अनुसार, भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर सहित अन्य जिलों में 200 मिलीमीटर से अधिक बारिश होने का अनुमान है।

सीनियर मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि इस ( MP Weather Today ) पूरे सीजन के आंकड़े देखेंगे तो पाएंगे कि अब तक 29.18 इंच बारिश हो चुकी है। इस लिहाज से इस अवधि में अब भी 8 प्रतिशत पानी कम बरसा है। पिछले 24 घंटे में छतरपुर ( Chhatarpur News ) के राजनगर में सबसे ज्यादा 195.2 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है।

पूर्वी एमपी औसत से 1% अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। जबकि पश्चिमी एमपी ( MP ) में औसत से 17% कम बारिश हुई है।

एमपी ( MP ) में अगले चार दिन कैसा रहेगा मौसम 4 सितंबर 2026 की सुबह 8:30 बजे से 5​ सितंबर 2026 की सुबह 8:30 बजे तक - राजगढ़, नर्मदापुरम, गुना, शिवपुरी, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिले में ( MP Weather Update Today ) कहीं-कहीं अति भारी बारिश और गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। - भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, बैतूल, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, अशोकनगर, ग्वालियर, दतिया, भिंड, श्योपुरकलां, रीवा, सतना, छिंदवाड़ा और पन्ना जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश और गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। - पांढुर्णा, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, नीमच, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट और मैहर जिले में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 5 सितंबर 2026 की सुबह 8:30 बजे से 6​ सितंबर 2026 की सुबह 8:30 बजे तक - विदिशा, गुना, अशोकनगर, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिले में ( MP Weather Update Today ) कहीं-कहीं अति भारी बारिश और गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। - शिवपुरी, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, देवास, शाजापुर, आगर, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, रीवा, सतना, पन्ना और दमोह जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश और गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। - भोपाल, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, मैहर और पांढुर्णा जिले में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 6 सितंबर 2026 की सुबह 8:30 बजे से 7 सितंबर 2026 की सुबह 8:30 बजे तक - गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, रीवा, सतना, छिंदवाड़ा, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिले में ( MP Weather Update ) कहीं-कहीं भारी बारिश और गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। - भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, मैहर और पांढुर्णा जिले में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 7 सितंबर 2026 की सुबह 8:30 बजे से 8 सितंबर 2026 की सुबह 8:30 बजे तक - रीवा, सतना, कटनी, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और मैहर जिले में ( MP Weather Today ) कहीं-कहीं भारी बारिश और गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। - भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, दमोह, सागर, निवाड़ी और पांढुर्णा जिले में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।