राज्य

MP Weather Update: एमपी के छह जिलों में भारी बारिश के आसार, ग्वालियर—चंबल संभाग क्षेत्र में बादल छाए, जाने अपने शहर का मौसम

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 7 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
MP Weather Update: एमपी के छह जिलों में भारी बारिश के आसार, ग्वालियर—चंबल संभाग क्षेत्र में बादल छाए, जाने अपने शहर का मौसम

MP Weather Today 7 September 2026: मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) में अगले कुछ दिनों तक मौसम सामान्य रहेगा। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में बौछारों के आसार जताए हैं। मौसम विभाग के ताजा फोरकास्ट के अनुसार, ( MP Weather Today 7 September 2026 ) मध्यप्रदेश में अगले कुछ दिनों तक कहीं भी बहुत ज्यादा भारी बारिश का अनुमान नहीं है।

कुछ जिलों में 115.5 मिलीमीटर बारिश की संभावना है। ग्वालियर में सबसे ज्यादा 81.4 मिलीमीटर बारिश मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, ( MP Weather Today 7 September 2026 ) पिछले 24 घंटे में ग्वालियर ( Gwalior News ) में सबसे ज्यादा 81.4 मिलीमीटर बारिश हुई है। मध्यप्रदेश ( MP Weather Today ) में अब तक करीब 30.95 इंच बारिश हो चुकी है।

सीनियर मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि 1 जून से 6 सितंबर 2026 तक की अवधि के मुकाबले अब भी 6% पानी कम बरसा है। पूर्वी एमपी में औसत से 2% अधिक और पश्चिमी एमपी में औसत से 12% कम बताई गई है। एमपी में अगले चार दिन का मौसम 7 सितंबर 2026 की सुबह 8:30 बजे से MP Weather Today 7 September 2026 8 सितंबर 2026 की सुबह 8:30 बजे तक - रीवा, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और सतना जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश और गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

8 सितंबर 2026 की सुबह 8:30 बजे से 9 सितंबर 2026 की सुबह 8:30 बजे तक - रीवा, पन्ना, सतना, मैहर, सीधी और मउगंज जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश और गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 9 सितंबर 2026 की सुबह 8:30 बजे से 10 सितंबर 2026 की सुबह 8:30 बजे तक - रीवा, मउगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर और मंडला जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश और गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

10 सितंबर 2026 की सुबह 8:30 बजे से 11 सितंबर 2026 की सुबह 8:30 बजे तक - मउगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, मंडला और बालाघाट जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश और गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।