MP Weather Update: एमपी में कमजोर पड़ा मानूसन, पश्विम क्षेत्र में बढ़ी गर्मी, पूर्वी हिस्से में बारिश का दौर जारी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
MP Weather Today 8 September 2026: मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) में बारिश के सीजन का यह आखिरी दौर चल रहा है। हालाकि, अभी इतनी जल्दी बरसात कम होने का अनुमान नहीं है। मौसम विभाग ( Meteorological Department ) के ताजा फोरकास्ट के मुताबिक, दक्षिण और पश्चिम एमपी में फिलहाल बहुत ज्यादा बारिश के आसार नहीं है।
पूर्वी हिस्से में अगले पांच दिन तक बारिश का दौर जारी रहेगा। कहीं भारी बारिश तो कहीं बौछारें गिरेंगी। सीनियर मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि रीवा ( Rewa News )-शहडोल ( Shahdol News ) संभागों में बारिश जारी रहेगी। वेस्ट एमपी ( MP News ) में फिलहाल नहीं के बराबर बारिश होगी। दक्षिण और पश्चिम एमपी में ( MP Weather Today ) बादल छाए रहेंगे।
MP में इस सीजन अब तक 31.13 इंच बारिश मौसम विभाग ( Meteorological Department ) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में शिवपुरी जिले 107 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। मध्यप्रदेश में इस सीजन अब तक 31.13 इंच तक बारिश हो चुकी है। 1 जून से 7 सितंबर 2026 तक की अवधि का आंकड़ा देखेंगे तो पाएंगे के पिछले साल के मुकाबले अब भी औसत से 6% कम पानी बरसा है।
जबकि पूर्वी एमपी में औसत से 1% ज्यादा तो पश्चिमी एमपी में औसत से 12% कम बरसात है। एमपी में अगले चार दिन कैसा रहेगा मौसम 8 सितंबर 2026 की सुबह 8:30 बजे से 9 सितंबर 2026 की सुबह 8:30 बजे तक - रीवा ( Rewa News ), पन्ना ( Panna News ) और सतना ( Satana News ) जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश और गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
9 सितंबर 2026 की सुबह 8:30 बजे से 10 सितंबर 2026 की सुबह 8:30 बजे तक - सीधी और सिंगरौली जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश और गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 10 सितंबर 2026 की सुबह 8:30 बजे से 11 सितंबर 2026 की सुबह 8:30 बजे तक - शहडोल और सिंगरौली जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश और गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
📡 स्रोत: NewsData.io