व्यापार

मुहूर्त ट्रेडिंग स्पेशल: क्या आज खरीद सकेंगे म्यूचुअल फंड, 2:20 से शुरू होगा सेशन

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 8 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मुहूर्त ट्रेडिंग स्पेशल: क्या आज खरीद सकेंगे म्यूचुअल फंड, 2:20 से शुरू होगा सेशन

भारत में आमतौर पर वीकेंड पर शेयर बाजार बंद रहते हैं.

हालांकि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) की तरफ से हर साल दीवाली पर लक्ष्मी पूजन के दिन एक स्पेशन 'मुहूर्त ट्रेडिंग' सेशन रखी जाती है.

इस साल, यह रविवार, 8 नवंबर को होने जा रहा है और इसी के साथ संवत 2083 की शुरुआत हो रही है.

यह स्पेशल इक्विटी ट्रेडिंग सेशन दोपहर 2:20 बजे से 3:30 बजे तक चलेगा, जिसमें दोपहर 2:05 बजे से 2:20 बजे के बीच एक 'प्री-ओपन' सेशन भी होगा.

ऐसे में कई निवेशकों के मन में यह सवाल भी उठ रहा होगा कि क्या इस दौरान ईटीएफ और म्यूचुअल फंड में भी दांव लगाया जा सकता है? आइए जानते हैं.

मुहूर्त ट्रेडिंग में किन चीजों की होती है खरीदारी?

शेयर बाजार में मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान निवेशक अपने ब्रोकर के जरिए ईटीएफ (ETF) खरीद या बेच सकते हैं.

हालांकि,मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान ईटीएफ (ETF) और शेयरों की खरीद-बिक्री केवल लाइव ट्रेडिंग सेशन के दौरान ही की जा सकती है. 8 नवंबर को जो निवेशक इसमें दांव लगाएंगे, उन्हें T+1 साइकल में सेटलमेंट का लाभ मिलेगा.

इसका मतलब है कि रविवार को खरीदा गया ईटीएफ आपके डीमैट खाते में एक दिन बाद, यानी सोमवार को क्रेडिट हो जाएगा.

म्यूचुअल फंड खरीदने के क्या हैं नियम?

दीवाली पर मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान म्यूचुअल फंड खरीदने के नियम सामान्य दिनों से थोड़े अलग होते हैं क्योंकि इस दिन म्यूचुअल फंड के लिए अलग से कोई 'लाइव' मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन नहीं होता है.

आप मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान या आज दिन भर Groww, Zerodha Coin, Kuvera जैसे अपने ब्रोकर ऐप या प्लेटफॉर्म पर म्यूचुअल फंड ऑर्डर सबमिट कर सकते हैं.

चूंकि म्यूचुअल फंड के लिए कोई विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र नहीं होता है और रविवार को बाजार बंद होने के चलते म्यूचुअल फंड ट्रांसफर और बैंक सेटलमेंट सिस्टम पूरी तरह काम नहीं करते हैं, इसलिए आपका यह ऑर्डर रविवार को नहीं, बल्कि अगले वर्किंग डे यानी कि सोमवार (9 नवंबर) को प्रोसेस किया जाएगा.

गोल्ड ETF बनाम सिल्वर ETF</

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।