मुजफ्फरनगर: मोरना और भोकरहेड़ी खाद्य विभाग की छापेमारी, बाजार के दुकानदारों में हड़कंप, कई दुकानों से सैंपल सील

मोरना (मुजफ्फरनगर)। आगामी त्योहारों के सीजन को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी रोकने के उद्देश्य से खाद्य विभाग की टीम ने गुरुवार को मोरना कस्बे में सघन छापेमारी अभियान चलाया। विभागीय टीम के बाजार में अचानक पहुंचते ही हड़कंप मच गया।
मोरना और आसपास के भोकरहेड़ी कस्बे तक हलवाई और किराना दुकानदारों में अफरा-तफरी फैल गई, जिसके चलते कई व्यापारियों ने अपनी दुकानों के शटर आनन-फानन में गिरा दिए।
कृष्ण स्वीट्स समेत कई प्रतिष्ठानों की हुई गहन जांच भोपा थाना क्षेत्र के मोरना कस्बे में पहुंची खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने विभिन्न दुकानों का बारीकी से निरीक्षण किया। ...
📡 स्रोत: NewsData.io