मुजफ्फरनगरः नन्हे हाथों की अनोखी पहल, ईको-फ्रेंडली राखियां बनाकर बच्चों ने दिया प्रकृति बचाने का संदेश

मुजफ्फरनगर। गुलशन विहार, जानसठ रोड स्थित जीओ गीता बाल संस्कार कक्षा केंद्र में रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में बच्चों के लिए विशेष गतिविधि आयोजित की गई। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार के सचिव अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि केंद्र की संचालिका दीपाली कौशिक ने बच्चों को रक्षाबंधन से जुड़ी रचनात्मक गतिविधियां कराईं।
इस दौरान बालकों ने अपनी बहनों के लिए आकर्षक रक्षाबंधन कार्ड तैयार किए, जबकि बालिकाओं ने श्यामपट्ट सज्जा के बाद सुंदर राखियां बनाईं। राखियां तैयार करने में बच्चों ने घर पर उपलब्ध प्राकृतिक एवं अनुपयोगी संसाधनों जैसे दाल, राजमा, रूई, बिंदी, कलावा और पत्तियों आदि का ...
📡 स्रोत: NewsData.io