विदेश

मुजफ्फरपुर- दुर्गा पूजा में पंडालों पर रहेगी पुलिस की नजर:पुलिस दीदी करेंगी छेड़खानी करने वाले मनचलों पर कार्रवाई; 112 पर कॉल करते 5 मिनट में पहुंचेंगे जवान

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 7 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मुजफ्फरपुर- दुर्गा पूजा में पंडालों पर रहेगी पुलिस की नजर:पुलिस दीदी करेंगी छेड़खानी करने वाले मनचलों पर कार्रवाई; 112 पर कॉल करते 5 मिनट में पहुंचेंगे जवान

मुजफ्फरपुर में दुर्गा पूजा समेत आगामी पर्व-त्योहारों को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की तैयारी शुरू कर दी है। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने मंगलवार को पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर पर्व के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाकों, पूजा पंडालों और प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिशा-निर्देश दिए।

पंडालों में देर रात तक श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए विशेष निगरानी रखने और महिलाओं की सुरक्षा पर खास फोकस करने का निर्णय लिया गया है। पंडालों से टैग होंगी पुलिस दीदी की गाड़ियां एसएसपी ने बताया कि शहर के अलग-अलग पूजा पंडालों को पुलिस दीदी की गाड़ियों से टैग किया जाएगा। इससे पंडालों के आसपास महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ किसी भी तरह की परेशानी की सूचना पर पुलिस की त्वरित पहुंच हो सकेगी।

शहरी क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर क्यूआरटी की तैनाती भी की जाएगी। पूजा समितियों से लगातार समन्वय किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह व्यवस्था कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत भी काम करेगी और पूजा समितियों से इलाके की समस्याओं व सुरक्षा संबंधी फीडबैक लिया जाएगा। छेड़खानी और मनचलों पर रहेगी विशेष नजर पंडालों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में महिलाओं और युवतियों से छेड़खानी करने वाले मनचलों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं को परेशान करने या माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा वाहनों में बदलाव कर तेज आवाज में शोर-शराबा करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे वाहनों को जब्त करने और अधिकतम जुर्माना लगाने की बात एसएसपी ने कही है। अश्लील गाने बजाए तो दर्ज होगा केस पूजा के दौरान अश्लील गाने बजाने पर पुलिस सख्ती करेगी।

एसएसपी ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में अश्लील गानों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की ओर से लोगों से भी अपील की गई है कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और किसी भी तरह की आपत्तिजनक गतिविधि की सूचना पुलिस को दें।

जाम से निपटने के लिए भी तैयारी पर्व के दौरान शहर में बढ़ने वाली भीड़ और वाहनों की संख्या को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। पीक आवर में जाम की समस्या से निपटने के लिए पुलिस की तैनाती और यातायात संचालन की व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। एसएसपी ने लोगों से अपील की कि पर्व के दौरान अनावश्यक रूप से वाहनों का इस्तेमाल नहीं करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

112 पर सूचना देने पर 5-7 मिनट में पहुंचने का प्रयास एसएसपी ने कहा कि आकस्मिक स्थिति में लोग डायल-112 पर सूचना दे सकते हैं। पुलिस का प्रयास रहेगा कि सूचना मिलने के बाद करीब 5 से 7 मिनट में मौके पर पहुंचकर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिया जाए। इसके अलावा पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और कंट्रोल रूम के माध्यम से भी शिकायत या सूचना दी जा सकती है।

उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें नहीं फैलाने की अपील की। भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा पर भी फोकस एसएसपी ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के लिए शुरू की गई पहल को भी आगे बढ़ाया जाएगा। पुलिस ऐसे बुजुर्गों तक पहुंच बनाने और उन्हें सुरक्षा का भरोसा देने का प्रयास करेगी।

किसी भी संदिग्ध गतिविधि या परेशानी की सूचना मिलने पर पुलिस कार्रवाई करेगी। मासिक अपराध गोष्ठी में लंबित केसों की समीक्षा एसएसपी ने बताया कि मंगलवार को मासिक अपराध गोष्ठी भी आयोजित की गई। इसमें पिछले महीने की आपराधिक घटनाओं, केसों के निष्पादन और लंबित मामलों की समीक्षा की गई। उन्होंने बताया कि जनवरी में करीब 19 हजार मामले लंबित थे, जबकि अब यह संख्या घटकर करीब 15 हजार रह गई है।

पिछले नौ महीने में चार हजार से अधिक मामलों का निष्पादन किया गया है। महिला और बालिका बरामदगी के मामलों में भी पुलिस अभियान चला रही है। हर महीने करीब 125 से 150 महिला व बालिका अपहरण के मामले दर्ज होने के बीच पुलिस ने कई बरामदगी की है, लेकिन अभियान को और तेज करने की बात कही गई। सितंबर में 1769 गिरफ्तार, 788 जेल भेजे गए सितंबर 2026 में मुजफ्फरपुर पुलिस की कार्रवाई के अनुसार कुल 1769 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 788 को जेल भेजा गया।

शराब से जुड़े मामलों में 163 गिरफ्तारियां हुईं। इस दौरान 869 लीटर देशी शराब और 15,932 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने 4377 वारंट और 320 कुर्की का निष्पादन किया। वाहन जांच के दौरान 41 लाख 43 हजार 500 रुपए की शमन राशि वसूल की गई। इसके अलावा 19 आग्नेयास्त्र, 22 कारतूस और 8 लाख 1 हजार 229 रुपए नकद बरामद किए गए।

कार्रवाई के दौरान 52 वाहन भी जब्त किए गए।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

मुजफ्फरपुर में दुर्गा पूजा और अन्य त्योहारों के दौरान पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने का निर्णय लिया है। यह कदम पंडालों पर निगरानी बढ़ाने, छेड़खानी करने वाले मनचलों पर कार्रवाई और 112 पर कॉल करने पर 5 मिनट में जवान पहुँचाने से जुड़ा है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि त्योहारों में भीड़भाड़ और रात के समय पंडालों में सुरक्षा के मुद्दे अक्सर सामने आते हैं। इसके जरिए आम जनता को सुरक्षित माहौल मिलेगा, श्रद्धालुओं को डर कम होगा और अपराधियों को रोका जा सकेगा, जिससे सामूहिक शांति बनी रहेगी।

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।