'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
टाइगर श्रॉफ पर 18 अक्टूबर की शाम को गोलियों से हमला किया गया. इस घटना में एक्टर बाल-बाल बचे. उन पर बुरी तरह से हमला किया गया. उनकी कार पर कई राउंड फायरिंग की गई.
फॉरेंसिक की शुरुआती जांच में 10 राउंड फायरिंग की घटना सामने आई थी, जिसके बाद अब खबरों में दावा किया जा रहा है कि टाइगर ने कहा है कि वो इस घटना से उबर नहीं पा रहे हैं और सदमे में हैं.
इतना ही नहीं, टाइगर को लेकर ये भी दावा किया जा रहा था कि एक्टर ने इस घटना को लेकर सवाल किया कि उन पर ये हमला क्यों किया गया?
जब उनके हवाले से ये स्टेटमेंट काफी चर्चा में आया तो अब एक्टर के स्पोक्सपर्सन ने इस पर सफाई दी और उनकी ओर से खारिज किया गया कि टाइगर ने ऐसा कोई भी स्टेटमेंट नहीं दिया है. चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कहा.
टाइगर के स्टेटमेंट को लेकर किए जा रहे दावे को किया खारिज
टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के अनुसार, टाइगर श्रॉफ को लेकर किए जा रहे दावे को उनके स्पोक्सपर्सन ने खारिज कर दिया है. उनका कहना है कि एक्टर ने इस तरह का कोई भी बयान नहीं दिया है.
टाइगर के स्पोक्सपर्सन कहते हैं, 'ये खबर एकदम गलत है.
टाइगर श्रॉफ ने इस तरह का कोई भी बयान नहीं दिया है और इस तरह की कोई भी चीज नहीं हुई है.' उनके इस बयान के बाद तमाम अफवाहों पर विराम लग गया है और दावे झूठे निकले.
यह भी पढ़ें: 'उड़ता तीर' ने ओपनिंग वीकेंड में काटा गदर, 'जेलर 2' समेत तोड़े 2026 की 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
टाइगर को लेकर क्या किया जा रहा था दावा?
इसके साथ ही बात की जाए कि टाइगर श्रॉफ को लेकर क्या दावा किया जा रहा था तो एनडीटीवी के मुताबिक, एक्टर ने इस घटना को लेकर कहा था कि वो इस घटना के बाद से गहरे सदमे में हैं.
वो अभी कुछ नहीं कहना चाहते.
इस रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया
📡 स्रोत: ABP Live Film