खेल

'मुझे 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...', रोहित शर्मा ने कही दिल की बात; वीडियो वायरल

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 29 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'मुझे 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...', रोहित शर्मा ने कही दिल की बात; वीडियो वायरल

रोहित शर्मा भारत के लिए अभी सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं, वह टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं.

कुछ दिनों पहले तक चर्चा तेज थी कि चयनकर्ताओं द्वारा रोहित को 2027 वनडे वर्ल्ड कप टीम में नहीं देखा जा रहा.

इससे उनके वनडे से रिटायरमेंट की संभावना पर भी बाते होती थीं, लेकिन अब स्थिति बदल गई है.

रोहित पिछली सीरीज में शानदार फॉर्म में नजर आए और अब न्यूजीलैंड सीरीज के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं. इस बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है.

इसी साल रोहित शर्मा को वनडे की कप्तानी से हटाकर शुभमन गिल को नया कप्तान बनाया गया है, जो 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में भी टीम की कमान संभालेंगे.

जब रोहित इंग्लैंड दौरे पर अच्छा नहीं कर पा रहे थे, तब एक खबर ने सभी को हैरान कर दिया था.

कहा जाने लगा कि लॉर्ड्स में होने वाले मैच के बाद रोहित वनडे से संन्यास ले लेंगे, क्योंकि एक अधिकारी ने उन्हें बता दिया है कि वर्ल्ड कप के लिए उन्हें नहीं देखा जा रहा है.

हालांकि बीसीसीआई ने तब उन खबरों का खंडन कर दिया था.

रोहित शर्मा का वीडियो वायरल

रोहित का जो वीडियो वायरल हो रहा है वो उन्हीं के शो (Family Full House with Rohit Sharma) का है.

वीडियो में जब रोहित से पूछा जाता है कि इमरजेंसी स्थिति में आप किसको कॉल करोगे, शुभमन गिल या श्रेयस अय्यर? इस पर रोहित कहते हैं, "दोनों ही कप्तान हैं. शुभमन गिल अभी मेरा कप्तान है. 2027 वनडे वर्ल्ड कप मुझे खेलना है.

उसको खुश रखना पड़ेगा."

🗣️Shubhman or Iyer "I choose Gill bcoz I have to play 2027 WC and Iyer for making comeback in T20I after 2027"😭 Rohit is not going anywhere till 2030 https://t.co/38U18aTj7I

Shikha (@Shikha_003) October 26, 2026

इसके बाद रोहित ने मजाक

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।