'मुझे चाइनीज बोलते तो गुस्सा आता है', 4 साल की टिंकल की मासूमियत देख ड्रैगन भी पिघल जाए!

अरुणाचल प्रदेश की 4 साल की टिंकल करगा गोंगो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में बच्ची साफ कहती है, 'हमको चाइनीज मत बोलो, हमको इंडियन बोलो.' टिंकल ने कहा कि उसे चाइनीज कहे जाने पर गुस्सा आता है.
बच्ची के पिता ने कहा कि उनकी बेटी ने दिल से अपनी बात कही है और वह चाहते हैं कि मेनलैंड इंडिया के लोग उसके दर्द और भावनाओं को समझें. परिवार के मुताबिक वीडियो वायरल होने के बाद देशभर से फोन आ रहे हैं. टिंकल बड़ी होकर डॉक्टर बनना चाहती है और उसे गाना गाना भी पसंद है.
📡 स्रोत: News18 Hindi