'मुझे मरवा देगा...', तेजप्रताप यादव का बड़ा दावा, हनी ट्रैप का लगाया आरोप

जियो हॉटस्टार के शो 'भोजपुरी बवाल' में हर दिन कोई ना कोई बवाल देखने के लिए मिलता है. कभी कोई भोजपुरी स्टार किसी पर आरोप लगाता है तो कोई किसी पर. शो में काजल राघवानी सबसे ज्यादा चर्चा में रही हैं. वहीं, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव भी पीछे नहीं रहे. उन्होंने शो में काफी शॉकिंग दावे किए.
पत्नी से लेकर लालू परिवार से अलग होने तक पर उन्होंने कई खुलासे किए. हालिया एपिसोड में उन्होंने अपनी जान का खतरा होने का दावा किया है. तेजप्रताप में अपने पीए पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं. चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कहा.
दरअसल, 'भोजपुरी बवाल' के रविवार के हालिया एपिसोड में किशोर अजवानी पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने काफी सवाल जवाब किया. तेजप्रताप ने भी खुलकर सभी के जवाब दिए. इसी बीच बातचीत में तेजप्रताप ने शॉकिंग दावे किए. उन्होंने कहा, 'हम डाउन टू अर्थ हैं.
क्योंकि हम किसी से भी मिल लेते हैं उनके साथ बैठ लेते हैं और नेता लोग नहीं कर पाते हैं. और लोगों को लगा कि ये जमीन से जुड़ा है और हवा में उड़ रहा है. अनबैलेंस हो गया. उसके इर्द-गिर्द के जो लोग थे हमको डैमेज करना चालू कर दिए. उस तरीके का परसेप्शन बनाना शुरू कर दिया और चालू कर दिया.
वो लोग ग्रुप बनाए और सोशल मीडिया पर मुझे गाली दिलाते थे पैसे देकर ताकि मैं छोड़कर भाग जाऊं.'
यह भी पढ़ें: चंद्रचूड़ सिंह प्रॉपर्टी विवाद, भाई ने परिवार के 7 लोगों पर दर्ज कराया मुकदमा तेजप्रताप के साथ हुआ विश्वासघात
तेजप्रताप यादव आगे कहते हैं, 'मेरे पिता ने जो सोशल मीडिया पर लिखा था कि मैं अपने बेटे को बाहर कर रहा हूं ये मेरे पिता ने नहीं जय चंद ने लिखा था, जो हरियाणा से आया हुआ है.
हम यहां पर खुलेआम बोल रहा हूं और चैलेंज भी कर रहा हूं. ये सब झींगा हैं. इससे कुछ होने वाला नहीं है. हमारे पिता का कुछ हो नहीं सकता है. मेरा पीए मोतीलाल भी विरोधी से मिला था. वो पार्टी का फंड 20 लाख
📡 स्रोत: ABP Live Film