मनोरंजन

'मुझे पैसों की जरूरत है...', ब्रेन स्ट्रोक के बाद शादियों में डांस कर 2-4 लाख कमाते हैं राहुल रॉय

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 15 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'मुझे पैसों की जरूरत है...', ब्रेन स्ट्रोक के बाद शादियों में डांस कर 2-4 लाख कमाते हैं राहुल रॉय

90 के दशक की पॉपुलर फिल्म 'आशिकी' से रातों-रात स्टार बने एक्टर राहुल रॉय इन दिनों अपने करियर को दोबारा पटरी पर लाने की कोशिश कर रहे हैं.

साल 2020 में उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया था, जिसके बाद उनकी पूरी जिंदगी बदल गई.

इसके बाद उन्हें लंबे समय तक काम से दूर रहना पड़ा और पैसों की दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा.

अब एक्टर ने खुलासा किया है कि इस मुश्किल दौर में घर चलाने के लिए उन्होंने कई तरह के काम किए. यहां तक कि वो शादियों में डांस करके भी पैसे कमाते हैं.

शादियों में डांस कर लाखों कमाते हैं राहुल रॉय

राहुल रॉय ने बताया कि वो कभी-कभी शादियों और प्राइवेट फंक्शन्स में डांस करके 2 से 4 लाख रुपये तक कमा लेते हैं.

इन परफॉर्मेंस को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल भी किया जाता है, लेकिन एक्टर का कहना है कि लोगों को उनकी मजबूरियों और मेहनत के बारे में पता नहीं है.

राहुल रॉय ने क्या कहा? टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में राहुल रॉय ने कहा, 'मेरे कुछ खर्चे हैं और मुझे पैसों की जरूरत है. 2020 में ब्रेन स्ट्रोक के बाद काम मिलना मुश्किल हो गया था.

उस वक्त से पांच साल हो चुके हैं और चीजों को चलाए रखने के लिए मैं जो कर सकता था, वो कर रहा था. कभी-कभी मैं शादियों में डांस करके 2 लाख या 4 लाख रुपये कमा लेता हूं.

जो लोग मुझे ट्रोल करते हैं, उन्हें नहीं पता कि ये कितनी मेहनत का काम है. मुझे भी अपनी रोजी-रोटी कमानी है.'

ब्रेन स्ट्रोक के बाद पांच साल तक नहीं मिला काम

राहुल रॉय को साल 2020 में ब्रेन स्ट्रोक आया था. इसके बाद उन्हें लंबे समय तक रिकवरी से गुजरना पड़ा.

इस दौरान उनका एक्टिंग करियर भी लगभग रुक गया था.

एक्टर ने कहा, 'पिछले पांच साल लगभग एक ब्रेक की तरह रहे हैं, क्योंकि मैं ठीक हो रहा था. कोई काम नहीं था. अगर ऐसा नहीं हुआ होता तो मैंने बहुत ज्यादा काम किया होता.

लेकिन अब मुझे कुछ काम मिल रहा है औ

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।