'मुझे पसंद नहीं है...' पैपराजी पर भड़कीं श्रिया सरन की 5 साल की बेटी, Video देख लोगों ने लगाई पैप्स की क्लास

अक्सर ही फिल्मी सितारे पैपराजी पर भड़कते हुए नजर आते हैं. कई सेलेब्स अपने आस-पास पैपराजी की लगातार मौजूदगी पर हैरान और परेशान हो जाते हैं.
लेकिन, इस बार पैपराजी पर किसी स्टार का नहीं बल्कि एक स्टार किड का गुस्सा फूटा है. 'आवारापन' फिल्म की एक्ट्रेस श्रिया सरन की पांच साल की बेटी राधा पैपराजी से परेशान नजर आई और उन पर भड़क गई. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. परिवार संग इस्कॉन मंदिर पहुंची थीं श्रिया सरन
43 साल की श्रिया सरन मंगलवार को अपनी बेटी राधा और परिवार के अन्य लोगों के साथ मुंबई के इस्कॉन मंदिर पहुंची थीं. दर्शन के बाद जब सभी मंदिर से बाहर आए तो पैपराजी उन्हें अपने कैमरे में कैद करने लगे. इस दौरान श्रिया तो काफी खुश नजर आ रही थीं, लेकिन उनकी बेटी काफी परेशान दिखाई दे रही थीं.
श्रिया सरन की बेटी बोलीं- 'मुझे पसंद नहीं है...' सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि पैपराजी को देखते ही श्रिया सरन की 5 साल की बेटी कभी अपनी मां के पीछे छिपने लगती है तो कभी फैमिली के अन्य सदस्यों के पीछे छिप जाती हैं और बेहद अनकंफर्टेबल नजर आ रही हैं.
इसके बाद वो परेशान होकर गुस्से में कहती हैं, 'मुझे ये पसंद नहीं है.' इसके बाद श्रिया अपनी लाडली से कहती है, 'तुम मम्मा के पीछे छिप सकती हो.'
<blockquote class="instagram-media" style="background: #FFF; border: 0; border-radius: 3px; box-shadow: 0 0 1px 0 rgba(0,0,0,0.5),0 1px 10px 0 rgba(0,0,0,0.15); margin: 1px; max-width: 540px; min-width: 326px; padding: 0; width: calc(100% - 2px);" data-instgrm-permalink="https://www.instagram.com/reel/DcLy_8TMfGq/?utm_source=ig_em
📡 स्रोत: ABP Live Film