'मुझे शांति से मरने दो': ट्विशा शर्मा का आखिरी मैसेज और CBI को मिला सुराग, मौत से 79 मिनट पहले की कहानी

Twisha Sharma Death News: ट्विशा शर्मा की आत्महत्या मामले में उनका आखिरी मैसेज CBI जांच का अहम हिस्सा बन गया है. 12 मई की रात मौत से कुछ मिनट पहले ट्विशा ने अपनी भाभी राशि अबरोल को मैसेज कर कहा था, ‘मुझे अभी शांति से मरने दो.’ सीबीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, जांच में पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह पर कथित मानसिक क्रूरता के आरोप सामने आए हैं, जिसने ट्विशा को आत्महत्या के लिए मजबूर किया.
📡 स्रोत: News18 Hindi MP