'मुझे सीक्वल पसंद नहीं...', रजनीकांत ने बताया क्यों ठुकराई थी 'बाशा 2' और 'पेट्टा 2'
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
तमिल सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है.
जेलर फिल्म में रजनीकांत ने टाइगर मुथुवेल पांडियन का किरदार निभाया था, जिसे फैंस का काफी प्यार मिला था.
वहीं, बाशा और पेट्टा में भी उनके किरदार काफी पसंद किए गए.
ऐसे में इन फिल्मों के सीक्वल को लेकर भी बातें हुईं, लेकिन ये फिल्में इसलिए नहीं बन सकीं क्योंकि रजनीकांत ने बाशा और पेट्टा फिल्म के लिए मिले ऑफर्स ठुकरा दिए थे. अब एक्टर ने इसकी वजह बताई है.
बाशा 2 और पेट्टा 2 को क्यों ठुकराया?
रजनीकांत ने जेलर 2 के प्री-रिलीज इवेंट में बताया कि उन्हें फिल्मों के सीक्वल बनाने का विचार पसंद नहीं आता.
उन्होंने कहा, मुझे आम तौर पर सीक्वल पसंद नहीं है.
कई बार पहली फिल्म की कहानी को ही थोड़ा बदलकर या उसमें कुछ नए मसाले जोड़कर दूसरा पार्ट बना दिया जाता है. मैं इसके पक्ष में नहीं हूं.
किसी फिल्म का अगला भाग तभी बनना चाहिए, जब कहानी को आगे ले जाने की ठोस वजह हो.
उनकी फिल्म बाशा साल 1995 में आई थी, वहीं पेट्टा 2019 में रिलीज हुई थी.
इन दोनों फिल्मों के सीक्वल बनाने के प्रस्ताव रजनीकांत को मिले थे, लेकिन उन्होंने ये ऑफर्स ठुकरा दिए थे.
रजनीकांत ने बताया, मुझे बाशा 2 बनाने का ऑफर मिला था.
निर्देशक कार्तिक सुब्बाराज ने भी पेट्टा 2 को लेकर बात की थी और विजय सेतुपति के किरदार की कहानी को आगे बढ़ाने का विचार था. लेकिन मुझे दोनों ही फिल्मों के सीक्वल पसंद नहीं आए और इसलिए हामी नहीं भरी.
जेलर की कहानी में दिखी सीक्वल की गुंजाइश
साल 2023 में रिलीज हुई जेलर में रजनीकांत ने रिटायर्ड जेलर टाइगर मुथुवेल पांडियन का किरदार निभाया था. फिल्म म
📡 स्रोत: ABP Live Film