खेल

मुझे उल्टी आती है... धोनी ने झूला झूलने से किया मना, अनंत अंबानी के साथ मेले का वीडियो वायरल

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 19 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मुझे उल्टी आती है... धोनी ने झूला झूलने से किया मना, अनंत अंबानी के साथ मेले का वीडियो वायरल

अनंत अंबानी 'ब्रेक डांस' झूले में झूल रहे थे, इस दौरान उनकी पत्नी राधिका भी झूले में थीं.

महेंद्र सिंह धोनी साइड में खड़े होकर एन्जॉय कर रहे थे, वह सभी को झूला झूलते हुए देख रहे थे. किसी ने उनसे झूलने के लिए कहा.

वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि धोनी ने ये कहते हुए मना कर दिया कि उन्हें उल्टी आती है या उल्टी आ जाएगी.

गुजरात के जामनगर में स्थित रिलायंस टाउनशिप में नवरात्रि का भव्य उत्सव मनाया जा रहा है. वहां कई झूले लगे हुए हैं, पूरा मेला लगा है.

रविवार शाम एमएस धोनी अपनी पत्नी के साथ मेले में गए, जहां अनंत अंबानी उनकी पत्नी राधिका अंबानी और उनके कई करीबी लोग मौजूद थे. अनंत ने ब्रेक डांस पर झूला झूला, जिसमें धोनी ने भी जाने से मना कर दिया.

एमएस धोनी वाइट टीशर्ट, नीले रंग की जींस पहने मेले में पहुंचे थे। उनकी पत्नी साक्षी भी साथ में थीं. एक वायरल वीडियो में अनंत ब्रेक डांस झूले में झूल रहे हैं.

सभी खूब एन्जॉय कर रहे हैं, लेकिन धोनी इस झूले में नहीं चढ़े. किसी ने उनसे झूलने के लिए भी कहा, शायद ये अनंत अंबानी या राधिका ने पूछा था. इस पर धोनी ने हाथों से इशारा करते हुए कहा कि उन्हें उल्टी आती है.

या यूं कि उल्टी आ जाएगी, लेकिन धोनी ने इस झूले पर चढ़ने से मना कर दिया.

MS Dhoni Celebrities Navratri With Ambani Family. https://t.co/PymxWp2qej

Sahil (@SahilSinghadiya) October 19, 2026

ड्रैगन झूले में झूले धोनी

एमएस धोनी इस दौरान ड्रैगन झूले (नांव वाला झूला) में झूले.

उन्होंने इस नवरात्रि उत्सव मेले में खूब एन्जॉय किया। उनका एक और वीडियो आया, जिसमें वह अपनी पत्नी साक्षी से मजाक करते हुए दिख रहे हैं.

MS Dhoni teasing his wife 😭😭 https://t.co/nK3yDeh

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।