राज्य

मुखयमंत्री डॉ मोहन यादव ने पंधाना विधायक श्रीमती छाया मोरे के नेतृत्व में "एक जिला एक उत्पाद" की प्रोसेसिंग यूनिट को दी मंजूरी

लेखक: Lala Jamalkar अंतिम अपडेट: 4 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मुखयमंत्री डॉ मोहन यादव ने पंधाना विधायक श्रीमती छाया मोरे के नेतृत्व में "एक जिला एक उत्पाद" की प्रोसेसिंग यूनिट को दी मंजूरी

खंडवा जिले के किसानों को राहत, किसानों मे खुशी की लहर

वॉयस ऑफ क्रांति पंधाना से लाला जमालकर की रिपोर्ट पंधाना/खंडवा। पंधाना विधानसभा क्षेत्र के देशगांव स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में एक जिला-एक उत्पाद (ODOP) योजना के अंतर्गत प्याज की प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित किए जाने का रास्ता साफ हो गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पंधाना विधायक श्रीमती छाया मोरे के नेतृत्व में प्रस्तावित इस प्रोसेसिंग यूनिट को मंजूरी दी है। प्रस्तावित यूनिट से क्षेत्र के किसानों को अपनी प्याज की फसल के संरक्षण और उचित मूल्य प्राप्त करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

इसके साथ ही प्याज के प्रसंस्करण और निर्यात के माध्यम से किसानों को नए बाजार उपलब्ध हो सकेंगे। इससे कृषि उपज के बेहतर उपयोग के साथ क्षेत्र में कृषि आधारित गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है।

पंधाना विधायक श्रीमती छाया मोरे ने इसे विधानसभा क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण सौगात बताते हुए कहा कि एक जिला-एक उत्पाद योजना के तहत प्याज की प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना का संकल्प अब जमीन पर उतरने जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसानों और विकास से जुड़े वादों को पूरा करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

विधायक ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्रवासियों के विश्वास और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि किसानों के हित और पंधाना विधानसभा के विकास के लिए आगे भी इसी तरह प्रयास जारी रहेंगे।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर पंधाना जिले में प्याज की प्रोसेसिंग यूनिट के निर्माण की मंजूरी के बारे में है, जिसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पंधाना विधायक श्रीमती छाया मोरे के नेतृत्व में अनुमोदित किया है। यह विषय ग्रामीण उद्योग और कृषि मूल्य श्रृंखला को सुदृढ़ करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे प्याज की प्रसंस्करण क्षमता बढ़ेगी, जिससे किसानों की आय में सुधार और बाजार में मूल्य स्थिरता संभव होगी। आम जनता पर इसका असर यह है कि स्थानीय किसानों को बेहतर मूल्य मिलेगा, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे,

L
Lala Jamalkar

लाला जमालकर खरगोन के वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं। लंबे समय से क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और सामाजिक सरोकारों को अपनी लेखनी के माध्यम से सामने ला रहे हैं। उनका अनुभव और जमीनी पत्रकारिता महत्वपूर्ण है।