मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सीएचसी पहाड़ी का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के दिए निर्देश

चित्रकूट में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा 28 अगस्त को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आपातकालीन सेवाएं संचालित मिलीं और चिकित्सक, फार्मासिस्ट तथा स्टाफ नर्स उपस्थित पाए गए।जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत अब तक केंद्र पर 5 प्रसूताओं का सुरक्षित प्रसव कराया जा चुका है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।प्रशासन का उद्देश्य सभी नागरिकों को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।