राजनीति

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सपाई सड़कों पर, पुतला फूंका:अंबेडकर पार्क से कलेक्ट्रेट तक विरोध मार्च निकाला, जमकर हुई नारेबाजी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 8 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सपाई सड़कों पर, पुतला फूंका:अंबेडकर पार्क से कलेक्ट्रेट तक विरोध मार्च निकाला, जमकर हुई नारेबाजी

बदायूं में गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे सपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष आशीष यादव और सहसवान विधायक बृजेश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता अंबेडकर पार्क पर जुटे। इसके बाद कलेक्ट्रेट तक विरोध मार्च निकाला।

अंबेडकर पार्क से कलेक्ट्रेट तक निकाला मार्च कार्यकर्ता हाथों में सपा के झंडे लेकर अंबेडकर पार्क से निकले। मार्च शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट स्थित महाराणा प्रताप चौक पहुंचा। रास्ते भर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी की गई। कार्यकर्ताओं ने चुनाव व्यवस्था को लेकर विरोध जताया।

महाराणा प्रताप चौक पर फूंका पुतला कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप चौक पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की। इसके बाद सपा कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पहुंचे। चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची पर उठाए सवाल सपा कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।

उन्होंने चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची को लेकर सवाल उठाए। मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि चुनाव व्यवस्था में पारदर्शिता होनी चाहिए। उठ रहे सवालों का जवाब भी दिया जाना चाहिए। प्रदर्शन को लेकर पुलिस रही अलर्ट प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क रहा।

कलेक्ट्रेट और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई। पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। प्रदर्शन के दौरान काफी देर तक नारेबाजी होती रही। प्रदर्शन में नरोत्तम यादव, वैभव उपाध्याय, सोनू यादव, फखरे अहमद शोबी, अशोक यादव, आमिर सुल्तानी, इदू सक्सेना और संतोष कुमारी समेत बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।