राज्य

मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत झारखंड हाईकोर्ट में 35 करोड़ रुपये से बने डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत झारखंड हाईकोर्ट में 35 करोड़ रुपये से बने डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर होंगे मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत, झारखंड हाईकोर्ट में 35 करोड़ रुपये से बने डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन, देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना।

Short Headline: मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत झारखंड हाईकोर्ट में 35 करोड़ रुपये से बने डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

02 नवंबर, रांची: भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत आज झारखंड दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे रांची स्थित झारखंड हाईकोर्ट में करीब 35 करोड़ रुपये की लागत से तैयार अत्याधुनिक डेटा सेंटर का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर हाईकोर्ट की नई वेबसाइट, मोबाइल ऐप और ऑनलाइन सर्टिफाइड कॉपी जैसी डिजिटल सुविधाओं की शुरुआत भी होगी। मुख्य न्यायाधीश इससे पहले देवघर स्थित बाबा मंदिर में दर्शन और पूजन करेंगे। साथ ही संताली भाषा में नालसा गीत और विधिक सहायता क्लीनिक का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा राज्यस्तरीय विधिक सेवा सह सशक्तीकरण शिविर में शामिल होंगे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।